फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर सदमे में फिल्मी हस्तियां, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Sun, 29 May 2022 10:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो गाड़ियों से आए हमलावरों ने सिंगर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी जिसकी वजह से वह बुरी तरह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सिंगर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। मूसेवाला के साथ दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, फिलहाल जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि हमलावर अत्याधुनिक हथियारों के साथ आए थे और मूसेवाला की थार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में ड्राइविंग सीट पर बैठे सिंगर को 7 गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सिंगर की हत्या की खबर सुनकर राजनीति से लेकर फिल्म जगत तक की हस्तियां हैरान हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
बिग बॉस में नजर आ चुकीं शहनाज गिल ने सिंगर की निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया, 'किसी का जवान बेटा दुनिया छोड़कर चला जाए इससे बड़ा कोई और दुख नहीं हो सकता है। वाहे गुरुजी मेहर करें।'

इस घटना पर मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'सतनाम श्री वाहेगुरु, बहुत ही चौंकाने और बहुत दुखी करने वाली खबर, एक महान कलाकार और एक अद्भुत इंसान, भगवान उनके परिवार को शक्ति दें।'
विज्ञापन

4 of 4
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल
वहीं, मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल दादलानी ने लिखा, 'मैं सिद्धू मूसेवाला को उनके संगीत के माध्यम से ही जानता था, उनके निधन की खबर से गहरा सदमा पहुंचा है। भारत में बहुत कम प्रामाणिक आधुनिक कलाकार हैं। वह उस सूची में सबसे ऊपर थे। मैं निःशब्द हूं। वह एक लीजेंड हैं, उनकी आवाज, उनके साहस और उनके शब्दों को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। कितना दुखद दिन है!'
इसके अलावा जरीन खान ने इसे दिल दहला देने और हैरान कर देने वाली घटना बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें