फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gandhada Gudi: पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म ‘गंधा गुड़ी’ रिलीज के लिए तैयार, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Sat, 16 Jul 2022 10:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार ने पिछले साल अक्तूबर में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 46 साल की उम्र उनका कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध था। वहीं, अब उनकी पत्नी अश्विनी पुनीत कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘गंधा गुड़ी’ का रिलीज के बारे में जानकारी दी है। पुनीत राजकुमार की यह फिल्म उनकी पुण्यतिथि से एक दिन पहले रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 4
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विनी पुनीत कुमार ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि अप्पू की आखिरी फिल्म, जिसमें वह खुद कर्नाटक की शानदार दुनिया को दिखाएंगे। उनके फैंस के लिए एक प्यार भरा उपहार, जिन्होंने उन्हें बेशुमार प्यार दिया है। यह फिल्म 28 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज होगी। पोस्टर में पुनीत और फिल्ममेकर और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर अमोघवर्षा दिखाए दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
पुनीत राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की यह फिल्म उनकी पुण्यतिथि से एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्माण अश्विनी पुनीत कुमार ने किया है। 'गंधा गुड़ी' एक नॉन-फिक्शन फिल्म है। पुनीत कुमार ने 2002 में फिल्म 'अप्पू' से अपना डेब्यू किया था। इसी फिल्म के बाद ही उन्हें अप्पू कहकर बुलाया जाने लगा था। 
विज्ञापन

4 of 4
पुनीत राजकुमार की फिल्म जेम्स - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि इससे पहले उनकी फिल्म 'जेम्स' भी उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी। 17 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'जेम्स' कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। वहीं, अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे, जिसके लिए दर्शक भी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें