पुनीत इस्सर
- फोटो : Insatagram- @impuneetissar
दरअसल, पुनीत इस्सर वही अभिनेता थे, जिन्होंने फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को गलती से जोरदार पंच लगा दिया था और बिग बी अस्पताल पहुंच गए थे। उस समय अमिताभ की जिंदगी पर बात बन आई थी और वे लगभग जीवन मृत्यु के बीच पहुंच गए थे। इसके बाद पुनीत को बाहर कर दिया गया था। उस समय पुनीत ने 1983 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ही की थी और उनके साथ यह घटना हो गई थी, जिस कारण कोई उन्हें काम देने को तैयार नहीं था। खासकर विलेन का रोल तो बिल्कुल नहीं। यही कारण था कि महाभारत के मेकर्स भी उन्हें दुर्योधन जो मुख्य प्रतिद्वंद्वी की भूमिका थी, देना नहीं चाहते थे।