फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulwama Attack: पुलवामा हमले की तरह सैनिकों की शहादत को दिखाती ये फिल्में, ओटीटी पर मौजूद, देख हो जाएंगे भावुक

Fri, 14 Feb 2025 02:32 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पुलवामा हमले की तरह ही सैनिकों की शहादत को दिखाते हुए बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। आज उरी में हुए हमले के छह साल पूरे होने पर आइए आपको बताते हैं इन फिल्मों को आप कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
सैनिकों की शहादत दिखाती ये फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साल 2019 के फरवरी महीने की 14 तारीख ने देश को झकझोर कर रख देने वाली घटना को आज छह साल पूरे हो गए। हैं। इस दिन सीआपीएफ के 40 जवान आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। इसी तरह सैनिकों की शहादत को दिखाने वाली कुछ फिल्में हिंदी सिनेमा ने दी हैं। आइए आपको बताते हैं इन्ही फिल्मों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
स्काई फोर्स रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्काई फोर्स (2024)
फिल्म ‘स्काई फाेर्स’ इसी साल जनवरी में रिलीज हुई। एयर फाेर्स ऑफिसर के देशभक्ति के जज्बे को दिखाती है। वहीं, इसमें दर्शकों के लिए एक इमोशनल स्टोरी भी मौजूद रही। इसे दर्शकों ने काफी सराहा। फिल्म ‘स्कोई फोर्स’ में स्क्वाड्रन लीडर अज्जामद बोपय्या देवय्या के बलिदान की कहानी है। इस बहादुर एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार वीर पहाड़िया ने निभाया है।
विज्ञापन

3 of 9
भुज - फोटो : सोशल मीडिया
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया (2021)
आईएएफ के स्क्वाड्रन विजय कार्णिक और भारत के भुज इलाके की लगभग 300 गुजराती महिलाओं के साहस की कहानी है, जो साल 1971 में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड है। फिल्म में अजय देवगन को भी देखा गया। ओटीटी पर ये फिल्म जियो प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

4 of 9
फिल्म बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉर्डर (1997)
सनी देओल की‘बॉर्डर’ भारतीय सेना पर बनी सबसे मशहूर फिल्मों में से एक है। जेपी दत्ता निर्देशित फिल्म में सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, तब्बू व पुनीत इस्सर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 1971 के भारत पाक युद्ध पर आधारित है, इसमें दिखाया कि कैसे भारत के मात्र 120 सिपाही पाकिस्तान के 1000 से अधिक सैनिकों व टैंकों को रात भर रोके रखते हैं। फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 9
शेरशाह - फोटो : ट्विटर
शेरशाह (2021)
परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘शेरशाह’ ने लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों के साहस को दिखाया गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म में देश के लिए बलिदान देने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा के साहस और शौर्य को दिखाया गया है। फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : सोशल मीडिया
उरी (2019)
विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ 2016 में भारतीय सैनिकों पर हुए हमले के बाद भारतीय सैनिकों के पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। इस फिल्म ने 2019 में सिनेमाघरों में दस्तक दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से अच्छी कमाई की थी। फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 9
लक्ष्य - फोटो : यूट्यूब
लक्ष्य (2004)
फरहान अख्तर की फिल्म ‘लक्ष्य’ एक सैनिक के जीवन के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में लेफ्टिनेंट करण शेरगिल की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी टीम को पाकिस्तानी सैनिकों को हराने के लिए प्रेरित करता है। इस फिल्म में  ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

8 of 9
केसरी - फोटो : यूट्यूब
केसरी (2019)
सैनिकों के जीवन पर बनी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से 'केसरी’ एक है। अक्षय कुमार की इस फिल्म में 12 सितंबर 1897 में भारत के सारागढ़ी में हुए युद्ध को दिखाया गया है। फिल्म में गुलाम भारत की सिख रेजिमेंट के 21 सैनिकों के हजारों पठानों से लोहा लेने कि कहानी को दिखाया गया है। फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

9 of 9
परमाणु - फोटो : सोशल मीडिया
परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण (2018)
ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने 1995 में रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के एक आईएएस अधिकारी अश्वत रैना ने मंत्रियों को चीन द्वारा हाल ही में किए गए परमाणु मिसाइल परीक्षणों के जवाब में जवाबी परमाणु परीक्षण करने का सुझाव दिया। फिल्म में जॉन अब्राहम, डायना पेंटी, बोमन ईरानी को मुख्य किरदारों में देखा गया। फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें