फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल मिश्रा ने कहा- 'वो कोख उजाड़ दो जो आतंकी को जन्म दे', स्वरा भास्कर बोलीं- 'अपना गटर जैसा...'

Tue, 19 Feb 2019 09:54 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
swara bhasker
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है । पूरा देश पाकिस्तान से बदला चाहता है । इस कड़ी में फिल्म स्टार्स भी पीछे नहीं हैं । पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने पाकिस्तान कलाकारों के साथ काम ना करने का फैसला किया है । कुछ ने पाकिस्तान में अपने शो भी कैंसिल कर दिए ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
अमिताभ बच्चन, सलमान खान, कैलाश खेर, अक्षय कुमार और मुकेश अंबानी जैसे सेलेब्रिटीज ने शहीदों के परिवारों को करोड़ों रुपए की मदद की है । कुछ स्टार्स सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं । इस बीच 14 फरवरी को ही दिल्ली से पूर्व आप नेता कपिल मिश्रा ने एक विवादित ट्वीट किया । 
 

 


 


 
विज्ञापन

3 of 7
कपिल मिश्रा - फोटो : self
कपिल मिश्रा के इस ट्वीट के बाद स्वरा भास्कर ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई । दरअसल, कपिल मिश्रा ने लिखा, 'बदला एक सर्जिकल स्ट्राइक से नहीं होगा । बदला उनके 40-50 सैनिक मार कर नहीं होगा । बदला हो जैसे इसराइल लेता है । बदला हो जैसे अमेरिका ने लिया । बदला जैसे श्रीलंका ने LTTE के साथ किया । बदला हो इस्लामिक आतंक का पूरा नाश । वो कोख उजाड़ दो जो किसी आतंकी को जन्म दे सकें ।'
 

4 of 7
swara bhasker
कपिल मिश्रा के इस ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए स्वरा भास्कर ने ट्विटर इंडिया और ट्विटर के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए लिखा, “इस ट्वीट की आखिरी लाइन नरसंहार के लिए उकसा रही है ।” स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर कपिल मिश्रा भड़क उठे और उन्होंने स्वरा को जेहादन कह दिया । 
विज्ञापन

5 of 7
SWARA BHASKAR
उन्होंने कहा, “आपकी अंगुली बड़ी देर से फ्री हुई ट्वीट के लिए स्वरा भास्कर । बाकि जेहादन ये कल कर चुकीं । जम्मू को बदनाम करने के बाद नया खेल । मुझे ट्विटर से हटाने का । आतंक की कोख उजाड़ने पर तुम सबको इतनी आग क्यों लगी? जेनोसाइड कश्मीरी पंडितों का हुआ था, बंगाल में डायरेक्ट एक्शन डे के दिन हुआ था ।”
विज्ञापन

6 of 7
swara bhaskar
इस पर स्वरा ने कपिल मिश्रा को फिर जवाब दिया । उन्होंने लिखा, “ये विकृत व्यक्ति हमारे देश का एक निर्वाचित प्रतिनिधि है । घटिया ।' स्वरा के घटिया कहने पर कपिल मिश्रा ने कहा, “हां स्वरा भास्कर मैं एक चुना हुआ प्रतिनिधि हूं और तुम एक फ्लॉप साइड अभिनेत्री । हमारे देश से नफरत करने का तुम्हारे पास एक और कारण । गाली के जवाब में गाली नहीं दूंगा लेकिन सैनिकों का मजाक उड़ाओगे, आतंक की कोख बचाओगे, जेहादियों को sympathy (दया) दिखाओगे तो ऐसे ही मुंहतोड़ जवाब दूंगा ।”
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
swara bhaskar
इस ट्वीट के जवाब में स्वरा भास्कर ने लिखा, “कपिल जी, हमारे सैनिकों की शहादत को अपनी नफ़रती और घटिया सोच के लिए मंच मत बनाओ । उन वीरों के सम्मान में अपने गटर रूपी मुंह को बंद रखो । बाकी आपको झूठे इल्ज़ाम लगाने की बीमारी है.. ये जग जाहिर है । Get well soon!”
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें