फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद ट्वीट करते ही IPS अफसर के निशाने पर आईं प्रियंका, यूजर्स ने भी निकाली भड़ास

Tue, 19 Feb 2019 09:24 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : file photo
बीती 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमला हुआ। हमले में पहले दिन 37 से ज्यादा जवानों के शहीद होने की खबर थी, वहीं कई घायल हो गए। इस आतंकी हमले ने देशवासियों सहित बॉलीवुड के कई सितारों को भी झकझोर दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड ने इस आंतकी हमले की आलोचना की और इसे कायराना बताया। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : file photo
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इस आतंकी हमले से काफी हैरान हैं। शादी के बाद अमेरिका में समय बीता रही अभिनेत्री ने पुलवामा हमले के बाद ट्वीट किया- 'नफरत का कोई जवाब नहीं होता है। शहीदों और घायल जवानों के परिवारवालों को ताकत मिले।' प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना कर पर रहा है। साथ ही आईपीएस ऑफिसर डी रूपा प्रियंका पर भड़क गई हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डी रूपा - फोटो : file photo
आईपीएस ऑफिसर डी रूपा ने प्रियंका चोपड़ा के ट्वीट पर करारा जवाब देते हुए लिखा- 'जवानों पर हमला महज प्यार और नफरत की कहानी नहीं है। यह एक राष्ट्र की पहचान पर हमला है। यह किसी मुल्क के राष्ट्र के वास्तविक अधिकार की शक्ति बनाम एक राष्ट्र के शांतिपूर्ण अस्तित्व में तोड़फोड़ करने की कोशिश कर रहे अवैध लोगों की शक्ति के बीच का समीकरण हैं।'


 

4 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : file photo
डी रूपा के बाद अन्य सोशल मीडिया ने 'बेवॉच' अभिनेत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया। विकास नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा- 'हेट तो इंडियंस करेंगे मैडम, आप जैसे आधुनिक और नए अमेरिकन्स से बेहतर तो तो डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार है , जिन्होंने झूठा ही सही आतंकवाद की किसी भी लड़ाई में भारत के साथ होने की बात कही है।' वहीं दूसरे ट्विटर हैंडल ने लिखा- 'ये मेरे देश की सेलिब्रिटिज की कैसी बात है,मैम बॉर्डर पर हमारे सैनिक अपनी जान रिस्क पर रखते ताकि आप लोग शांति से जी सकें।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा को पुलवामा हमले पर ट्वीट की वजह से और भी भद्दे कमेंट का सामना करना पड़ा रहा है। आपको बता दें कि 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने विस्फोटक सामना से भरी कार को सीआरपीएफ की बस से टक्कर मार दी। जिसके चलते करीब 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले के बाद से भारत हर स्तर पर पाकिस्तान का विरोध कर रहा है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें