'फुकरे' की टोली फिर एक बार दर्शकों को गुदगुदाने के लिए दस्तक देने जा रही है। फिल्म के अभिनेता पुलकित सम्राट और निर्माता रितेश सिधवानी की हालिया सोशल मीडिया की गतिविधि से ऐसा जाहिर हो रहा है कि 'फुकरे 3' 2020 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 8 दिसंबर को 'फुकरे 2' को रिलीज हुए दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पुलकित सम्राट ने अपने सोशल मीडिया के एक पोस्ट में 'फुकरे 3' को लेकर सवाल पूछा जिसपर निर्माता रितेश सिधवानी ने अनोखे ढंग से बताया कि यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।