फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss Universe 2019: भारत की वर्तिका सिंह ने 90 सुंदरियों को दी थी टक्कर, जानें कौन हैं ये

Mon, 09 Dec 2019 04:34 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vartika singh - फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी (Zozibini Tunzi) ने मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब जीत लिया है । इस प्रतियोगिता में 90 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था । इसमें भारत की वर्तिका सिंह भी मजबूत दावेदार बनकर उभरीं । वर्तिका टॉप 20 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं । 

विज्ञापन

मिस यूनिवर्स में वर्तिका ने पहने भारतीय परिधान

2 of 5
vartika singh - फोटो : social media
मिस यूनिवर्स 2019 की ये प्रतियोगिता अमेरिका के अटलांटा में हुई। वर्तिका ने इस प्रतियोगिता में भारत के कई रंगों को अपने परिधान के जरिए दिखाया । वर्तिका कास्ट्यूम राउंड में भारतीय पारंपरिक ड्रेस पहन रैंप वॉक करती दिखीं। जानते हैं कौन हैं वर्तिका सिंह । 
विज्ञापन

मिस डीवा 2019 का जीता था खिताब

3 of 5
वर्तिका सिंह - फोटो : amar ujala
वर्तिका को मिस इंडिया की प्रतियोगिता में मिस डीवा 2019 का खिताब मिला था। इसके बाद वो 68वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने पहुंचीं। वर्तिका कॉस्ट्यूम राउंड तक पहुंच गई थीं । इसके  बाद जब स्विमसूट राउंड के लिए टॉप 10 प्रतिभागियों के नाम का एलान किया गया तो वर्तिका इसमें जगह नहीं बना पाईं । 
 

वर्तिका का लखनऊ में हुआ जन्म

4 of 5
vartika singh - फोटो : social media
बृजनाथ सिंह व मंजू लता सिंह की बेटी वर्तिका सिंह जन्म लखनऊ में हुआ। परवरिश मध्य प्रदेश में हुई। उन्होंने आईटी कॉलेज और लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। 2015 में उन्होंने फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया का खिताब भी जीता। इसके बाद इन्हें पोषण और सेहत के लिए शुरू किए गए अभियान उत्तर प्रदेश और मेरा लखनऊ का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीक्यू इंडिया ने सबसे हॉट महिलाओं की लिस्ट में किया था शामिल

5 of 5
vartika - फोटो : social media
जीक्यू इंडिया ने उन्हें 2016 की सबसे हॉट महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था। वर्तिका ने क्लीनिकल न्यूट्रिशन और डाइटेटिस में स्नातक किया है जबकि पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स की डिग्री ली है। वह राज्य सरकार व वर्ल्ड बैंक के हेल्थ केयर प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं। 

पत्नी से बेवफाई करते दो बार पकड़े गए थे शत्रुघ्न सिन्हा, इस अभिनेत्री संग था एक्ट्रा मेरिटल अफेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें