फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर को मारने के बाद अब पुलकित ने होटल में मचाई तोड़फोड़

Tue, 28 Jun 2016 05:10 PM IST
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : glamsham.com
बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट को बहुत गुस्सा आता है। लेकिन मुश्किल यह है कि उनका करिअर ग्राफ गुस्से की तरह ऊंचा नहीं उठ पा रहा है। अजीबोगरीब हरकतों से पुलकित अपनी छवि बिगाड़ रहे हैं। एक बार फिर उन्हें कुछ ऐसे गुस्सा आया कि उन्होंने तोड़फोड़ मचा दी।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलकित को आया गुस्सा, मचा दी तोड़फोड़

2 of 6
- फोटो : healthyceleb.com
टीवी से फिल्मों में आए ऐक्टर पुलकित सम्राट को लेकर लगातार जो खबरें आ रही हैं ऐसा न हो कि उन्हें जल्द ही घर पर बैठना पड़े। लगभग चार साल के करिअर में उन्होंने एक भी ऐसी फिल्म नहीं दी जिसके लिए उन्हें याद रखा जाए। इसके बावजूद पुलकित गलतियों से सीखने की जगह करिअर डुबाने वाली हरकतें कर रहे हैं। 
विज्ञापन

पुलकित को आया गुस्सा, मचा दी तोड़फोड़

3 of 6
- फोटो : masala.com
हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक मीडिया फोटोग्राफर को मारने की कोशिश करने वाला यह ऐक्टर फिर अपने गलत रवैये के लिए चर्चा में है। इस बार निर्माता से नाराज हुए पुलकित ने एक होटल में तोड़फोड़ मचा दी।

पुलकित को आया गुस्सा, मचा दी तोड़फोड़

4 of 6
- फोटो : celebsandcinema.com
खबर है कि दिल्ली में फिल्म जुनूनियत के प्रमोशन के दौरान पुलकित निर्माताओं से भिड़ गए और जमकर बहस की। पुलकित का आरोप था कि निर्माता फिल्म के प्रमोशन खर्च में कंजूसी बरत रहे हैं, जबकि निर्माता को पहले से विश्वास था कि पुलकित की यह फिल्म चलने नहीं वाली। 
विज्ञापन

पुलकित को आया गुस्सा, मचा दी तोड़फोड़

5 of 6
- फोटो : masala.com
सूत्रों के अनुसार पुलकित निर्माता से किसी भी सूरत में ज्यादा से ज्यादा खर्च कराना चाहते थे। आखिरकार उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने अपने स्टाफ से पूछा कि अगर वह होटल के कमरे का दरवाजा या कुर्सी तोड़ दें तो उसकी क्या कीमत वसूली जाएगी। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने कमरे में रखी एक खूबसूरत और महंगी कुर्सी उठा कर पटकी और तोड़ डाली। फिर पुलकित ने होटल मैनेजर को फोन करके बताया कि कुर्सी टूट गई। जब उनसे कहा गया कि इस महंगी कुर्सी की कीमत 50 हजार रुपये है तो पुलकित ने कहा कि यह रकम आप प्रोड्यूसर से वसूल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलकित को आया गुस्सा, मचा दी तोड़फोड़

6 of 6
- फोटो : indianexpress.com
इंडस्ट्री में पुलकित की इस हरकत की निंदा की जा रही है। जानकार मानते हैं कि उन्हें शुरुआत से सिर्फ सलमान खान की वजह से फिल्में मिली क्योंकि सलमान की राखी बहन श्वेता रोहिरा के साथ पुलकित का अफेयर था। दोनों ने शादी की और अलग भी हो गए। बीते दो साल से पुलकित अपने खराब स्वभाव, नई-नवेली पत्नी से बेवफाई और यामी गौतम से एकस्ट्रा मेरिटल अफेयर की वजह से चर्चा में हैं। सलमान भी उनसे नाराज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें