फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान अख्तर के पार्टनर रितेश CAA के समर्थन में पहुंचे, केंद्रीय मंत्री की डिनर पार्टी का हुआ विरोध

Mon, 06 Jan 2020 12:21 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 4
protest - फोटो : amar ujala
देश में नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के चलते माहौल काफी गर्म है। समाज का एक हिस्सा इसके पक्ष में हैं तो वहीं दूसरा हिस्सा इसके विरोध में है। इस माहौल में मुद्दे पर चर्चा करने और सरकार के लिए समर्थन जुटाने के लिए रविवार की शाम केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिनेमा जगत के लिए एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कई कलाकारों को आमंत्रित किया गया।
 
विज्ञापन

2 of 4
piyush goyal party - फोटो : amar ujala
ये कलाकार हुए शामिल
इस मीटिंग में सिनेमा जगत के लोगों को फिल्म निर्माता महावीर जैन के जरिए आमंत्रित किया गया। आमतौर पर बीजेपी नेताओं के साथ सेल्फी खिंचाते दिखने वाले तमाम नामी कलाकारों ने इस मीटिंग से किनारा लिया। यह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ एक खास मीटिंग थी जिसमें मीडिया को आने की इजाजत नहीं थी। जानकारी के अनुसार, इस मीटिंग में फिल्म निर्माता भूषण कुमार, संगीतकार कैलाश खेर, अनु मलिक, शान, फिल्मकार रितेश सिधवानी, अभिषेक कपूर, कुणाल कोहली, राहुल रवैल, प्रज्ञा कपूर और गुजराती टेलीविजन निर्माता-निर्देशक जमनादास मजीठिया, दिलीप जोशी और शैलेंद्र लोढ़ा ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। रितेश सिधवानी एक्सेल एंटरटेनमेंट में फरहान अख्तर के साझेदार हैं। फरहान अख्तर लगातार सीएए के विरोध में सोशल मीडिया पर बोलते रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
invitation - फोटो : amar ujala
विरोध प्रदर्शन
इस मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी देखी गई। वे होटल के आस-पास सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहते थे। इस मीटिंग के विरोध में कुछ लोगों ने शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन भी किया। उन्होंने पहले हाथों में कॉर्ड्स लेकर फिल्मिस्तान बचाओ का संदेश दिया तो वहीं लोगों ने पुलिस वालों को गुलाब के फूल भी भेंट किए।
 
विज्ञापन

4 of 4
protest - फोटो : amar ujala
ट्विटर पर ट्रेंड हुई यह मीटिंग
5 दिसंबर की शाम को कलाकारों और केंद्रीय मंत्री की इस मुलाकात से पहले ही इस मीटिंग की जानकारी सोशल मीडिया पर आ गई। जैसे ही यह जानकारी सीएए का विरोध कर रहे लोगों के हाथ लगी उन्होंने इसकी आलोचना करनी शुरू कर दी जिसके बाद ट्वीटर पर 'बीजेपी ब्राइब्स बॉलीवुड' ट्रेंड करने लगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें