फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' के विरोध में चित्तौड़गढ़ बंद, इस बार दीपिका की इस हरकत से भड़की करणी सेना

Sat, 04 Nov 2017 10:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
Padmavati
संजय लीला भंसाली के लिए मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दरअसल, उन्हें एक बार फिर फिल्म 'पद्मावती' के विरोध का दंश झेलना पड़ रहा है..
विज्ञापन

2 of 6
Padmavati
बता दें कि चितौड़गढ़ की महारानी पद्मावती पर बन रही फिल्म का राजपूत करणी सेना विरोध कर रही है। उन्होंने इस बार राष्ट्रीय स्तर पर फिल्म के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए चितौड़गढ़ को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
RANVEER_PADMAVATI
खबर है कि करणी सेना फिल्म में पद्मावती की डांस को लेकर खफा हैं। उनका कहना है कि 'पद्मावती' पर फिल्माए जाने वाले कुछ किरदार सच्चाई से परे हैं और इनका इतिहास और किताबों में कहीं भी उल्लेख नहीं है। विरोधियों ने यहां तक कहा कि पद्मावती कभी अलाउद्दीन खिलजी से मिली ही नहीं। 

4 of 6
padmavati
वहीं, दूसरी ओर मलिक मो. जायसी ने जो अलाउद्दीन के पद्मावती को शीशे में देखने की बात लिखी है उसको लेकर भी विरोध किया जा रहा है। बता दें कि चुनाव आयोग ने उस मांग को भी खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के चलते फिल्म 'पद्मावती' की रिलीज पर रोक लगाई जाए या इसे आगे बढाया जाए।
विज्ञापन

5 of 6
padmavati
भाजपा और कांग्रेस की गुजरात इकाईयों ने आयोग को पत्र लिखकर मांग की थी कि फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया जाए या इसकी रिलीज की तारीख को आगे बढ़ा दिया जाए। पत्र में उन्होंने कहा था कि फिल्म की रिलीज से राजपूत समुदाय की भावनाएं हो सकती हैं जैसा कि राजपूत समुदाय के प्रतिनिधि कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
padmavati
वहीं, शुक्रवार को फिल्म के विरोध में राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में निजी स्कूलों को बंद रखा गया। गैर अनुदानित शिक्षण संस्था संचालक समिति ने धमकी दी है कि शहर के किसी भी सिनेमाघर में न तो वो फिल्म को रिलीज होने देंगे, न ही कोई बैनर-पोस्टर लगाने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें