फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेश्याओं की हरकतों ने किया शाहिद कपूर को परेशान, अब परिवार संग घर बदलने को हुए मजबूर

Sat, 10 Mar 2018 08:49 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मायानगरी मुंबई में अच्छे घर की चाहत किसे नहीं होती। बॉलीवुड सेलेब्स तो समंदर किनारे वाले बंगले, गार्डन और बेहतरीन लोकेशन के लिए मुंहमांगी कीमत तक देने को तैयार होते हैं। मगर फर्ज करें कि sea-फेसिंग अपार्टमेंट में रहने के बावजूद कोई उस घर को छोड़ने के लिए मजबूर हो जाए। इस मुश्किल से कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के फेमस कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मुंबई में समंदर किनारे जुहू बीच जैसी शानदार लोकेशन में रहने के बावजूद यह कपल अपना अपार्टमेंट छोड़ रहा है। इसके पहले भी इस तरह की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी थी पर अब की बार इस बात पर लगभग मुहर लग चुकी है। कारण इतना शर्मनाक है जिसे कोई भी इज्जतदार परिवार सह नहीं पाएगा। दरअसल, दरअसल, जूहू बीच के आस-पास वेश्यावृत्ति का खतरा बढ़ता जा रहा है। जो शाहिद के घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन

3 of 5
स्पॉटब्वॉय पर छपी खबर के अनुसार, शाहिद के घर के पास वेश्याओं का डेरा रहता है। जूहू बीच के आस-पास अक्सर वेश्याएं खड़ी देखी जा सकती हैं। कुछ वेश्याएं तो हमेशा ही बीच के पास ऐसी जगह खड़ी रहती हैं, जहां से शाहिद का गार्डेन बिल्कुल करीब है। शाहिद और उनके परिवार के लिए यह शर्मिंदा करने वाला है। इससे छुटकारा पाने के लिए कपल की नए घर की तलाश पूरी हो चुकी है।

4 of 5
शाहिद कपूर से जुड़े करीबी सूत्र ने 'स्पॉटब्वॉय' को बताया कि वर्ली इलाके में नए घर की तलाश जाकर खत्म हो चुकी है। कपल अगले कुछ महीनों में कभी भी इस घर में शिफ्ट हो सकते हैं। इस बारे में शाहिद से बात भी करने की कोशिश की गई। मगर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके पहले आई खबरों के मुताबिक शाहिद-मीरा की पहली पसंद बांद्रा स्थित 'वास्तु' कॉम्पलेक्स था। जहां इन दिनों रणबीर कपूर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि शाहिद कपूर ने 2014 में जुहू स्थित घर उस वक्त खरीदा था जब उनकी शादी नहीं हुई थी। बेटी मीशा का इस दुनिया में स्वागत भी इसी घर से किया गया। मनभावन लोकेशन होने के कारण शाहिद ने इस घर के डेकोरेशन में काफी खर्च भी किया था। मगर वेश्यावृत्ति, लड़की सप्लाई जैसे अवैध और गोरखधधे ने इस स्वीट होम से उनका मन खट्टा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें