फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी जिंदगी की' कमोलिका ही नहीं, टीवी की इन 5 खूबसूरत विलेन्स की भी वापसी देखना चाहेंगे फैंस

Sat, 10 Mar 2018 08:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टेलीविजन इतिहास के सबसे सफल धारावाहिक में से एक 'कसौटी जिंदगी की' एक बार फिर फैंस को इंटरटेन करने आ रहा है। हाल ही में शो की प्रोड्यूसर रहीं एकता कपूर ने इसका पार्ट-2 बनाने का जिक्र किया था। इस बीच कमोलिका के किरदार के लिए रेहना मल्होत्रा को अप्रोच किया गया है। रेहना इस समय 'इश्कबाज' में श्ववेतलाना का रोल निभा रही हैं। गुजरे वक्त में यह किरदार उर्वशी ढोलकिया ने निभाया था। अपने इस निगेटिव रोल से उन्होंने खूब चर्चा बटोरी थी। 'कमोलिका' के अलावा उस दौर की ऐसे कई एक्ट्रेसेज हैं जिनकी फैन फॉलोइंग आज भी उस तरह बरकरार हैं।
विज्ञापन

2 of 6
इन सभी निगेटिव कैरेक्टर्स को टीवी की सबसे चर्चित वैम्प कहा जाने लगा है। टीवी की दुनिया में ऐसे ही कुछ किरदार हैं जो छोटे पर्दे पर निगेटिव हैं, लेकिन जबरदस्त प्रेजेंटेशन, खूबसूरती और दमदार रोल होने की वजह से काफी पसंद किए जा रहे हैं। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं ऐसे ही वैम्प के बारे में जिनकी टीवी सीरियल्स में वापसी बनती है।
विज्ञापन

3 of 6

(रमोला सिकंद) सुधा चंद्रन

रमोला का किरदार हर वैम्प के लिए एक ‘सीख’ है। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले 'कहीं किसी रोज' में सुधा चंद्रन के बेहतरीन लुक्स के साथ उनके मेकअप ने और खतरनाक बना दिया।

4 of 6

अम्माजी (मेघना मलिक)

अम्माजी के किरदार में मेघना मलिक ने जान फूंक दी थी। जब पहली बार मेघना अम्माजी के रोल में नजर आई थीं, तब उनकी उम्र सिर्फ 38 ही थी। मगर 60 साल की अम्माजी का किरदार उन्होंने बखूबी निभाया। हरियाणवी अम्माजी को आप नफरत भी करेंगे और एक्टिंग से प्यार भी हो जाएगा।

विज्ञापन

5 of 6

सिंदूरा (काम्या पंजाबी)

काम्या पंजाबी अपने निगेटिव किरदार के लिए मशहूर हैं। काम्या ने कई सीरियल्स में निगेटिव किरदार निभाए हैं। जी टीवी के सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन में सिंदूरा प्रताप सिंह के किरदार को आज भी लोग याद करते हैं। इस शो में बेस्ट निगेटिव किरदार के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

जिज्ञासा (अश्विनी कलेक्सकर)

कई टीवी सीरियल्स में ग्लैमरस खतरनाक भाभी का किरदार निभाने वाली जिज्ञसा जाना पहचाना चेहरा है। 'कसम से' में उनका निभाया किरदार आजतक लोगों की जेहन में ताजा है। इसके अलावा भी उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में विलेन का रोल किया है। इनकी मुख्य फिल्में गोलमाल सिरीज, फूंक, बदलापुर और जॉनी गद्दार हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें