फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोड्यूसर ने बेच डाले प्रिया प्रकाश की फिल्म के राइट्स, लोगों ने पहले ही कर दिया यह काम

Sat, 17 Feb 2018 04:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priya prakash varrier
लोगों पर प्रिया प्रकाश का जादू इस कदर हावी हुआ कि आज उनके वॉट्सएप डीपी पर उनका ही फोटो मिलता है। इस बीच खबर आई है कि फिल्म के डबिंग राइट्स बेच दिए गए हैं। इस फिल्म पर लगभग एक करोड़ रुपये का खर्च आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
priya prakash varrier
आग की लपटों, बिजली की रफ्तार और पानी के बहाव से भी तेज वायरल हुईं प्रिया प्रकाश की फिल्म के राइट्स बेचे जा चुके हैं। प्रोड्यूसर ने इन्हें दो करोड़ में बेच दिया है। लेकिन इस डील से पहले लोगों ने इसका हिंदी वर्जन यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
priya prakash varrier
फिल्म का नाम 'ओरु अदार लव' है। फिल्म के एक सीन से प्रिया ने आंख मारकर ऐसा जादू चलाया है कि दुनियाभर के नौजवानों के रातों की नींद उड़ गई है। इस वीडियो ने इतनी पॉपुलैरिटी पा ली है कि प्रिया नाम अब कोई कॉमन नाम नहीं रह गया है। वॉट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि सोशल साइट्स पर प्रिया का ही कब्जा है।

4 of 5
Priya Prakash
सिर्फ तीन दिनों में उनके फॉलोअर्स की संख्या 6 लाख तक पहुंच गई थी। इसके बाद फिल्म का एक वीडियो और रिलीज किया गया है जिसमें प्रिया क्लास में बैठीं फ्लर्ट करतीं दिख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PRIYA PRAKASH - फोटो : self
बता दें कि गाने के खिलाफ रजा एकेडमी भी अपना विरोध दर्ज करा चुकी है। इसके लिए एकेदमी ने सेंसर बोर्ड के चीफ प्रसून जोशी को एक चिट्ठी भी लिखी है और गाने पर जल्द से जल्द रोक लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें