फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज कुमार के बाद बिग बी और अक्षय हो सकते हैं 'गुमनाम', पहली बार निभाएंगे ऐसा किरदार

Sat, 17 Feb 2018 04:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan
वेटरन एक्टर मनोज कुमार की फिल्म 'गुमनाम' एक बार फिर से सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि इस फिल्म का रीमेक बनाने की तैयारी की जा रही है लेकिन कुछ वजहों से यह बात सिर्फ एक खबर बनकर रह गई। वहीं अब एक बार फिर से इस फिल्म के बनने की चर्चा जोरों पर पर है जिसमें मुख्य किरदार में अमिताभ बच्चन के साथ अक्षय खन्ना नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan
साल 1965 में मनोज कुमार 'गुमनाम' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म को एन एन सिप्पी ने प्रोड्यूस किया था। कुछ दिन पहले फिल्ममेकर ई निवास 'गुमनाम' नाम से ही एक फिल्म बनाने जा रहे थे जिस पर एन एन सिप्पी के बेटे प्रवेश सिप्पी ने ऐतराज जताया था। उनका कहना था कि उन्होंने इस फिल्म के रीमेक के राइट्स अभी तक किसी को बेचे नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
Akshaye Khanna
जिसकी वजह से ई निवास की फिल्म काफी डिले हो गई। सूत्रों की मानें तो डायरेक्टर ई निवास और जयंतीलाल के साथ प्रवेश सिप्पी ने हाथ मिला लिया है। ऐसा कहा जा रहा है फिल्म की कहानी सुनने के बाद प्रवेश को इस बात का एहसास हुआ कि यह फिल्म 'गुमनाम' का रीमेक नहीं है। 
 

4 of 5
Amitabh Bacchan
इस मामले पर जयंतीलाल ने कहा - 'हम लोग इस फिल्म को बनाने के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं। यह एक मर्डर मिस्ट्री होगी लेकिन पूरी तरह से नई कहानी होगी। हम लोग भले ही पुरानी फिल्म के टाइटल का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन कहानी एकदम अलग है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshaye Khanna
मिली जानकारी के मुताबिक ई निवास ने इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को अप्रोच किया है। यहां तक की बिग बी को इस फिल्म की कहानी पसंद आई है लेकिन उन्होंने अभी तक हां नहीं कहा है। इसके साथ ही माधवन की जगह अक्षय खन्ना को कास्ट करने की बात सामने आई है। इसके साथ ही स्वरा भास्कर और श्रेया शरण को अप्रोच किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें