बॉलीवुड इंडस्ट्री को मसान, उड़ता पंजाब, सुपर 30, गजनी, क्वीन, लुटेरा और एनएच10 जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्माता मधु मंटेना ने कई अन्य भाषाओं में भी फिल्मों का निर्माण कर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है। इसी कड़ी में मधु अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। निर्माता जल्द ही दूसरी शादी रचाने जा रहे हैं। वह कौन हैं जिन पर मधु का दिल आया है आइए जान लेते हैं-