आलोक पांडे पर छपा आलेख
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘अमर उजाला’ अखबार और इसकी वेबसाइट पर नियमित रूप से प्रकाशित होने वाली ‘अपना अड्डा’ सीरीज में उन कलाकारों और हुनरमंदों के बारे में जानकारी व इंटरव्यू प्रकाशित किए जाते हैं, जो मुंबई फिल्म जगत में अपनी मेहनत और अपनी जिद से अपना छोटा ही सही पर पक्का मुकाम बनाने में सफल रहे हैं। ऐसे कलाकारों की काबिलियत को और बड़े स्तर तक लोगों को बताने और इनके व हिंदी फिल्म जगत के निर्माता-निर्देशकों के बीच एक पुल बनाने का काम वरिष्ठ फिल्म समीक्षक पंकज शुक्ल ‘अपना अड्डा’ के नाम से बीते साल से करते चले आ रहे हैं।