deepika, ranveer
- फोटो : instagram
शादी के बाद दीपिका का पहला इंटरव्यू वायरल
रिसेप्शन पार्टी खत्म करते ही बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह वापस अपने काम पर लौट आए हैं। मुंबई में चौथा रिसेप्शन करने के बाद रणवीर सिंह ने 'सिंबा' का ट्रेलर लांच किया, तो वहीं दीपिका पादुकोण ने एक फैशन मैगजीन को शादी के बाद अपना पहला इंटरव्यू दिया है। 'जीक्यू' नाम की मैगजीन को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने कहा - 'रणवीर सिंह की बौद्धिक क्षमता काफी जबरदस्त है। रणवीर सिंह संवेदनशील, बेहद भावुक, बहुत बुद्धिमान हैं इसके अलावा वह कभी-कभी बच्चों जैसे भी बन जाते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि रणवीर लापरवाह है।'
पढ़ें:- शादी के बाद दीपिका का पहला इंटरव्यू,पति और निजी जिंदगी पर किए कई बड़े खुलासे