फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा के मायके में फिर बजने वाली है शहनाई, भाई सिद्धार्थ की हुई रोका सेरेमनी

Thu, 28 Feb 2019 09:37 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा की शादी के 3 महीने बाद अब उनके मायके से बड़ी खुशखबरी आई है । दरअसल, प्रियंका के छोटे भाई सिद्धार्थ शादी करने जा रहे हैं । सिद्धार्थ की रोका सेरेमनी में शामिल होने के लिए प्रियंका पति निक जोनस के साथ दिल्ली आई थीं । बुधवार शाम को रोका सेरेमनी हुई । 
विज्ञापन

2 of 6
siddharth chopra
सिद्धार्थ की रोका सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । प्रियंका ने खुद अपने भाई-भाभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'मुझे तुम पर गर्व है बेबी ब्रदर, इशिता का परिवार में स्वागत है ।'
 
विज्ञापन

3 of 6
siddharth chopra
रोका सेरेमनी दिल्ली के होटल ताज में रखी गई थी । इसमें प्रियंका के कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए । तस्वीरों में इशिता और सिद्धार्थ साथ में हाथ जोड़कर पूजा करते दिख रहे हैं । 

4 of 6
priyanka chopra
भाई के रोके में प्रियंका और निक ने ऑफ व्हाइट कॉम्बिनेशन के आउटफिट पहना । ट्रेडिशनल वियर में निक जंच रहे थे। ये दूसरी बार है जब निक अपने ससुराल आए हैं । बता दें कि प्रियंका की होने वाली भाभी इशिता ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं । 
विज्ञापन

5 of 6
priyanka chopra nick jonas
जब प्रियंका दिल्ली पहुंची थीं तब उन्होंने निक के साथ एक फोटो शेयर की थी । इस सेल्फी को पोस्ट करते हुए लिखा था - 'मेरा सबसे अच्छा ट्रेवल Buddy..हैलो दिल्ली...वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka chopra nick jonas
प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अपोजिट फरहान अख्तर होंगे। इस फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें