हैदराबाद की साइबराबाद पुलिस ने शाहरुख खान, अनिल कपूर, बोमन इरानी, जैकी श्रॉफ समेत 500 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी स्टार्स पर 'क्यूनेट' कंपनी में भागीदारी और कंपनी को प्रमोट करने का आरोप है। इन लोगों को पुलिस ने नोटिस जारी कर क्यूनेट एवं विहान डायरेक्ट सेलिंग प्राइवेट लिमिटेड से उनको कथित रूप से किए गए भुगतान का ब्योरा देने को कहा गया है।