प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) लगातार लाइमलाइट में बने रहते हैं। अब प्रियंका अपने एक बयान के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल प्रियंका भारत की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं। जीहां ये उन्होंने खुद कहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Amar Ujala
प्रियंका ने 'द संडे टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में अपने लिए और अपने पति निक जोनस के लिए राजनीतिक आकांक्षाएं जाहिर की हैं। प्रियंका ने कहा, मैं भारत के प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल होना चाहूंगी। मैं चाहूंगी कि निक राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल हों।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra and nick jonas
- फोटो : twitter
प्रियंका ने आगे कहा, राजनीति से जिस तरह की चीजें जुड़ी हुई हैं, मुझे पसंद नहीं हैं, लेकिन मैं जानती हूं कि हम दोनों वाकई एक बदलाव चाहते हैं। ना कभी नहीं कहा। प्रियंका का मानना है कि निक और वो एक महान नेता बन सकते हैं।
4 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : Instagram
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो को देखकर आपको रोमियो और जूलिएट की याद आ जाएंगी। इस तस्वीर में प्रियंका और निक की केमिस्ट्री देखकर आप भी कहेंगे प्यार हो तो ऐसा।
आपको बता दें, प्रियंका और निक जोनस एक साथ Cannes फेस्टिवल में भी नजर आए थे। दोनों ने थीम के आधार पर ड्रेस पहनी थी। हालांकि भारत में प्रियंका को ड्रेस की वजह से ट्रोल हुई थीं। यहां तक कि फनी मीम्स भी वायरल हुए थे जिसमें प्रियंका के हेयरस्टाइल का मजाक उड़ाया गया था।