फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: खत्म हुए कयास, ऋतिक- टाइगर की एक्शन फिल्म का ये हो सकता है नाम

Mon, 03 Jun 2019 06:16 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
tiger and hrithik
फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के बाद यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के लीड किरदारों वाली इस फिल्म को अभी तक ऋतिक वर्सेज टाइगर के वर्किंग टाइटल के नाम से ही जाना जाता रहा है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म का असली नाम अब फाइनल हो गया है औऱ जल्द ही इसका ऐलान होने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
tiger and hrithik
डांसिंग सुपरस्टार के तौर पर मशहूर रहे ऋतिक रोशन और एक्शन बॉय टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म का दर्शकों को तब से ही इंतजार रहा है, जब साल भर पहले इसे यशराज फिल्म्स ने बनाने का ऐलान किया था। फिल्म में पहली बार ये दोनों सितारे साथ काम कर रहे हैं। और टाइगर श्रॉफ खुद को ऋतिक का सबसे बड़ा फैन भी मानते रहे हैं। इन दोनों की फिल्म का नाम क्या रखा जाएगा, इसे लेकर यशराज फिल्म्स में पिछले कई हफ्तों से माथापच्ची चल रही थी।
विज्ञापन

3 of 4
Hrithik Roshan, Tiger Shroff - फोटो : ytimg
सूत्र बताते हैं कि ऋतिक वर्सेज टाइगर का नाम फाइटर्स रखा गया है। हालांकि यशराज फिल्म्स का कोई अधिकारी इस बारे में बात करने से कतरा रहा है लेकिन अमर उजाला को सूत्रों से पता चला है कि इसके पोस्टर का फोटो शूट ऋतिक के चीन जाने से पहले ही हो चुका है।
 
विज्ञापन

4 of 4
ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ - फोटो : pinimg
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ इस फिल्म के पोस्टर पर एक साथ नजर आएंगे और इसी पोस्टर पर पहली बार फिल्म के नाम का ऐलान भी किया जाएगा। ऋतिक की फिल्म काबिल हाल ही में चीन में रिलीज हुई है और उनकी अगली फिल्म सुपर 30 के नए पोस्टर्स इन दिनों रिलीज हो रहे हैं। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें