फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: 65 साल पुराने बनारसी पटोला से बनी ड्रेस पहने दिखीं प्रियंका, तैयार होने में लगा था इतना समय

Mon, 03 Apr 2023 12:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना परचम लहराया है। उनकी हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल रिलीज होने वाली है। कुछ दिनों पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था। इसमें प्रियंका दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने साथ हुए भेदभाव का खुलासा किया था, जिसके बाद उनके समर्थन में कई लोग आए थे। इन सबके बीच प्रियंका हाल ही में भारत आई हैं और उन्होंने नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल इवेंट में भी हिस्सा लिया। पहले दिन एक्ट्रेस खूबसूरत से गाउन में नजर आई थीं, वहीं दूसरे दिन भी उन्होंने मल्टीकलर की एक ड्रेस पहनी, जो कि अपने आप में बहुत खास है। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को भारत वापस आईं प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की ग्रैंड ओपनिंग में शामिल हुईं। दोनों दिन एक्ट्रेस ने अपने लुक से खूब लाइमलाइट लूटी। इस इवेंट के दूसरे दिन प्रियंका मार्डन ट्विस्ट के साथ साड़ी में नजर आईं। हालांकि यह कोई आम साड़ी नहीं थी। प्रियंका की इस खास ड्रेस को तैयार होने में करीब छह महीने का समय लगा था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी इस ड्रेस की खासियत बताई है। 

इसे भी पढ़ें- Palak Tiwari: पलक तिवारी ने इब्राहिम अली खान को डेट करने की अफवाह पर तोड़ी चुप्पी, बयान से मचा दिया धमाल
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'इस ब्यूटिफुल आउटफिट को सिल्वर के थ्रेड से बनी 65 साल पुरानी बनारसी पटोला साड़ी और खादी सिल्क पर सोने की इलेक्ट्रोप्लेटिंग से तैयार किया गया था। इकत बुनाई के नौ रंगों को रिफ्लेक्ट करने के लिए इसे सेक्विन शीट होलोग्राफिक बस्टियर के साथ पेयर किया जाता है। वाराणसी के क्राफ्ट क्लस्टर में हाथ से बुने हुए विंटेज टेक्सटाइल के साथ इस मास्टरपीस साड़ी को बनाने में अमित और उनकी टीम को लगभग 6 महीने लगे। अमित और उनकी टैलेंटेड टीम को शुक्रिया।'

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने नीता और ईशा अंबानी को भी शुक्रिया कहा है। उन्होंने लिखा, 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में हिस्ट्री इंडियन फैशन की एक इनक्रेडिबल एग्जीबिशन क्रिएट करने के लिए नीता अंबानी और ईशा अंबानी को बधाई। इस बेस्ट स्पेस और इंडियन आर्ट और डिजाइन को प्रमोट करने की क्षमता पर बहुत गर्व है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी एक्शन वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज होने वाली है। इस सीरीज का प्रीमियर 28 अप्रैल 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आने वाली हैं। उनके पास 'लव अगेन' भी पाइपलाइन में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें