फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साले की फोटो शेयर कर प्रियंका ने भाई को विश किया बर्थडे, 2 बार टूट चुकी है सिद्धार्थ की शादी

Fri, 12 Jul 2019 12:59 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का आज जन्मदिन है । इस मौके पर प्रियंका ने अपने भाई के लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा । साथ ही सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की । प्रियंका ने जो फोटो शेयर की है इसमें सिद्धार्थ, निक जोनस के साथ नजर आ रहे हैं । हंसते हुए निक और सिद्धार्थ की इस तस्वीर में जीजा-साले की बॉन्डिंग दिख रही है । 
विज्ञापन

2 of 6
siddharth chopra - फोटो : social media
प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'सिद्धार्थ तुम्हें 30वां बर्थडे मुबारक हो । तुम्हें बड़े होते हुए देखना बहुत खूबसूरत था । तुम्हारे प्यार और हंसी के लिए बहुत बहुत शुक्रिया । मुझे तुम पर गर्व है।' पिछले दिनों प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने भी इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की बचपन की तस्वीर शेयर की थी । 
विज्ञापन

3 of 6
Priyanka Chopra - फोटो : instagram
इस फोटो में सिद्धार्थ पिंक कलर का स्वेटर पहने थे । वहीं मधु बेटे को देख रही थीं । इस फोटो पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'सिड बहुत क्यूट लग रहा है ।' पहली बार में तो फैंस को लगा कि ये फोटो प्रियंका की है । प्रियंका के कमेंट करने के बाद पता चला कि ये सिद्धार्थ की फोटो है ।

4 of 6
Priyanka Chopra , Siddharth and Ishittaa - फोटो : file photo
बता दें कि पिछले दिनों सिद्धार्थ की इशिता कुमार के साथ शादी होने वाली थी लेकिन टूट गई। दोनों का रोका 27 फरवरी को हुआ था । जिसकी तस्वीरें खुद प्रियंका ने शेयर की थी । शादी 30 अप्रैल को होने वाली थी । उससे पहले इशिता बीमार हो गईं और उनकी सर्जरी हुई। इशिता काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहीं और शादी टलने की खबर आई ।  

विज्ञापन

5 of 6
Priyanka Chopra , Siddharth and Ishittaa - फोटो : file photo
इसके कुछ दिन बाद खबर आई कि प्रियंका के भाई की शादी टली नहीं टूट चुकी है । इस बात को प्रियंका की मां मध़ु चोपड़ा ने कंफर्म किया था। मधु चोपड़ा ने कहा था, "बेटे सिद्धार्थ ने कहा कि वो अभी शादी के लिए तैयार नहीं है । उसे थोड़ा टाइम और चाहिए । मुझे भी लगता है कि शादी जैसा फैसला जल्दबाजी में लेना ठीक नहीं है ।"
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Siddharth Chopra - फोटो : social media
इससे पहले भी साल 2014 में सिद्धार्थ की शादी टूट चुकी है। उस समय सिद्धार्थ, कनिका माथुर से शादी करने वाले थे। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला किया था लेकिन वो दिन कभी नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें