Kangana Ranaut
- फोटो : amar ujala mumbai
वीडियो में कंगना ने कहा- 'अच्छे लोगों के साथ कुछ बुरे लोग भी होते हैं। मीडिया ने जितना मुझे प्रोत्साहित किया है, प्रेरित किया है, इतने अच्छे सलाहकार इतने अच्छे दोस्त जो मुझे मीडिया में मिले हैं, मैं कहूंगी कहीं न कहीं मेरी सफलता में उनका बहुत बड़ा हाथ हैं। मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी।' इसके बाद कंगना ने कहा- मीडिया का एक सेक्शन है जो दीमक की तरह हमारे देश में लगा है और धीरे-धीरे देश की गरिमा को, अस्मिता को, एकता को आए दिन अटैक करता रहता है, झूठी अफवाहें फैलाता रहता है।'