फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गया खुलासा, दुनिया के इस सबसे खूबसूरत और महंगे शहर से होगी प्रियंका और निक की शादी

Wed, 22 Aug 2018 12:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने पहले विदेशी मुंडा पसंद किया । फिर अमेरिका में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली । भारत लौटीं तो निक के साथ उनका रोका हो गया । अब फैंस को प्रियंका की शादी का इंतजार है । प्रियंका की शादी कब, कहां और कैसे होगी, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है । जिस तरह प्रियंका ने गुपचुप सगाई की, उसी तरह शादी करने का भी प्लान बना रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका कहां से शादी करने जा रही हैं, इस बात का खुलासा हो गया है । प्रियंका और निक ने 'हवाई' में शादी करने का फैसला लिया है । प्रियंका और निक एक प्राइवेट अफेयर चाहते हैं । जो मीडिया और भीड़-भाड़ से दूर रहे । 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
यह आईलैंड निक के लिए भी स्पेशल है । निक ने यहां अपनी फिल्म Five 0 और Jumanji की शूटिंग की है । निक को समुद्र भी बेहद पसंद हैं । इसलिए प्रियंका और निक की शादी के लिए हवाई एक पर्फेक्ट जगह हो सकती है ।

4 of 5
priyanka and madhu chopra
प्रियंका की शादी पर हाल ही में प्रियंका की मां का बयान भी आया है । उन्होंने कहा, 'मैं अपनी सोच को  प्रियंका पर कभी थोपना नहीं चाहती, लेकिन मैं एक ट्रेडिशनल वेडिंग चाहती हूं । मेरी सिर्फ यही ख्वाहिश है । पूजा और रोके के साथ ये सब शुरू हुआ। मेरे लिए ये सारे रीति-रिवाज जरूरी हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka and madhu chopra
मधु चोपड़ा के इस बयान के बाद ऐसा लगता है कि प्रियंका अपनी मां के अनुसार हिंदू रीति-रिवाज के तहत शादी करेंगी । अगर सच में प्रियंका हवाई जैसे महंगे शहर में शादी करने का प्लान बना रही हैं तो ये बेहद रॉयल होगी । हो सकता है कि शादी अक्टूबर में हो लेकिन अभी डेट फाइनल नहीं हुई है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें