प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका के लास एजेंल्स में ‘क्वांटिको’ के तीसरे हिस्से की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच खबर आई है कि प्रियंका चोपड़ा ओलंपिक चैंपियन पी.टी. ऊषा की बायॉपिक में काम करने जा रही हैं।
पढ़ें- पहली बार अंतरिक्ष का सफर कराएगी एक भारतीय फिल्म, हॉलीवुड को टक्कर देने की पूरी तैयारी
विज्ञापन
2 of 4
माना जा रहा है कि यह फिल्म 100 करोड़ के बजट में तैयार होगी। खबर यह भी है कि इस फिल्म में प्रियंका के अलावा संगीतकार ए.आर. रहमान से भी इस फिल्म के लिए सम्पर्क किया गया है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं है।
विज्ञापन
3 of 4
मैरी कॉम
आपको बता दें कि प्रियंका इससे पहले बॉक्सर मैरी कॉम की बायॉपिक में नजर आईं थी। फिल्म में उन्होंने अपने किरदार सेसबको इम्प्रेस कर दिया था। इसके अलावा वह कल्पना चावला की बायोपिक में भी दिखेंगी।
फिल्म को रेवथी एस वर्मा डायरेक्ट करेंगी। इन्होंने तमिल और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्म को हिंदी, इंग्लिश, चीनी, रूसी और बाकी भारतीय भाषाओं में भी बनाया जाएगा।