फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति के माता-पिता करेंगे प्रियंका का कन्यादान, 2 दिसंबर को निक के साथ लेंगी सात फेरे

Sat, 01 Dec 2018 04:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nickyanka wedding
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शाही शादी की रस्में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में चल रही हैं। खबरों की मानें तो आज यानी 1 दिसंबर को प्रियंका और निक क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे और 2 दिसंबर को ये शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। बीते शुक्रवार संगीत और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हुआ था। इसमें बॉलीवुड समेत अन्य क्षेत्रों से नामी लोग पहुंचे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : TOI
प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर काफी सस्पेंस बनाया हुआ है। यहां तक की उन्होंने अपनी शादी की डेट भी रिलीज नहीं की है। ऐसे में फैंस को उनसे जुड़ी हर बात जानने में काफी दिलचस्पी है। अब दोनों की शादी से जुड़ी एक नई खबर सामने आ रही है, जो कि हिंदू शादी का एक महत्वपूर्ण रिवाज है।
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि प्रियंका की शादी में उनका कन्यादान परिणीति चोपड़ा के माता-पिता निभाएंगे। चूंकि प्रियंका के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का निधन पहले ही हो चुका है और हिंदू रिवाज के मुताबिक बेटी का कन्यादान पिता करता है, ऐसे में ये जिम्मेदारी परिणीति चोपड़ा के पिता को दी गई है।

4 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Instagram
खबरें हैं कि प्रियंका और निक के इस खास पलों में उन्हें तैयार करने के लिए 15 ब्यूटीशियन बुलाए गए हैं, जो उन्हें खास मौकों के खास तौर से तैयार करेंगे। बता दें शादी परिसर में मोबाइल फोन और कैमरा ले जाने की मनाही है। प्रियंका और निक के इस फैसले से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों शादी की रस्मों से लेकर हर एक चीज को कितना सीक्रेट रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra
प्रियंका-निक जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी कर रहे हैं। शादी के लिए पैलेस को 3डी लाइट से सजाया गया है। मेहंदी और संगीत सेरेमनी के अंदर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें प्रियंका के मेहमानों की लिस्ट में देसी और विदेशी दोनों मेहमान शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें