प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की पहली तस्वीर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज यह दोनों क्रिश्चियन रीति से शादी के बंधन में बंध जाएंगे, हालांकि वेडिंग कार्ड में शादी की तारीख 2 दिसंबर बताई गई है। प्रियंका की शादी के बीच सोशल मीडिया पर उम्मेद भवन पैलेस के अंदर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में पैलेस के अंदर की शाही तैयारी देखते रह जाएंगे।