प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
महाकुंभ नहीं, बालाजी के दर्शन करने पहुंची प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा को लेकर हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि वे महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज पहुंची हैं। दरअसल, प्रियंका ने कल सोमवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की थी। इसमें उन्होंने जगह का नाम नहीं लिखा था, लेकिन लोग कयास लगाने लगे कि वे महाकुंभ पहुंच रही हैं। हालांकि, आज प्रियंका ने अपनी पोस्ट से स्पष्ट कर दिया कि वे हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर दर्शन करने पहुंची हैं।