फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sky Force: 'हॉलीड' से लेकर 'बेबी' तक, 'स्काई फोर्स' ने पहले भी अक्षय कई बार दिखा चुके हैं देशभक्ति का जज्बा

Tue, 21 Jan 2025 06:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sky Force: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'स्काई फोर्स' से पहले भी वह कई फिल्मों में देशभक्ति का जज्बा दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 8
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला
अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत एक एक्शन स्टार के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी में भी अपनी छाप छोड़ी और अब वह देशभक्ति से भरपूर फिल्मों के लिए सबसे प्रमुख अभिनेता बन गए हैं। समय के साथ उन्होंने उन किरदारों को भी निभाया है जो या तो सेना के अधिकारी होते हैं या फिर समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक। उनकी आगामी फिल्म ''स्काई फोर्स' से पहले आज हम अक्षय की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देशभक्ति की भावना पर आधारित हैं। 
Kangana Ranaut: इंडस्ट्री के दिग्गजों से ले चुकी हैं कंगना पंगा, ये विवाद बनाते हैं उन्हें कंट्रोवर्सी क्वीन
विज्ञापन

2 of 8
हॉलीडे - फोटो : यूट्यूब
हॉलीडे
अक्षय कुमार की यह फिल्म उनके देशभक्ति यात्रा के शुरुआती दिनों में आई थी। फिल्म में वह एक भारतीय सेना के सैनिक के रूप में आतंकवादियों से अपने शहर को बचाते नजर आते हैं। ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी।
विज्ञापन

3 of 8
केसरी - फोटो : यूट्यूब
केसरी
'केसरी' फिल्म सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें अक्षय कुमार हवलदार ईशर सिंह के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में अक्षय का किरदार को एक ऐसे नायक के रूप में चित्रित किया गया है, जो न केवल बहादुर है, बल्कि उसके पास मजबूत नैतिक मूल्य और ईमानदारी भी है। 

4 of 8
मिशन मंगल - फोटो : इंस्टाग्राम: @Disneyplushotstar
मिशन मंगल
इस फिल्म में अक्षय कुमार ने इसरो के वैज्ञानिक राकेश धवन का किरदार निभाया है। फिल्म देशभक्ति की भावना से भरपूर है।  इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। लोगों ने भी फिल्म की कहानी और इसके कलाकारों के अभिनय को काफी ज्यादा सराहा था।
विज्ञापन

5 of 8
गोल्ड - फोटो : यूट्यूब
गोल्ड
यह फिल्म 1948 के ओलंपिक में भारत की हॉकी टीम को लेकर बुनी गई कहानी पर आधारित है। अक्षय कुमार ने एक बंगाली कोच की भूमिका निभाई थी। फिल्म में मौनी रॉय भी नजर आई थीं।
विज्ञापन

6 of 8
एयरलिफ्ट - फोटो : यूट्यूब
एयरलिफ्ट
अक्षय कुमार की फिल्म 'एयरलिफ्ट' में वह एक भारतीय व्यापारी में नजर आए थे, जो युद्धग्रस्त कुवैत से अपने देशवासियों को सुरक्षित निकालने की कोशिश करता है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट रही थी।
विज्ञापन

7 of 8
बेबी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
बेबी
इस फिल्म में अक्षय कुमार  आतंकवाद से लड़ते नजर आते हैं। फिल्म में उनके किरदार को काफी सरहाना मिली थी। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कारोबार करने में सफल रही थी।
विज्ञापन

8 of 8
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो - फोटो : यूट्यूब
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों में अक्षय कुमार सैनिक के रूप में नजर आए थे। इस फिल्म में उनकी अदाकारी के साथ उनके संवाद भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हुए थे। फिल्म में बॉबी देओल और अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिकाओं में थे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें