प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी बीते 2 दिसंबर को 2 अलग-अलग रीति रिवाजों के साथ हुई। शादी के बाद प्रियंका और निक ने दिल्ली में शानदार रिसेप्शन दिया। इसके बाद सभी की नजरें मुंबई के रिसेप्शन पर टिकी हुई हैं जो कि 19 और 20 दिसंबर को होने जा रहा है। इस बीच प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में प्रियंका पति निक के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra nick jonas
बावजूद इसके प्रियंका अपनी इस फोटो के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। तस्वीर में प्रियंका निक की गोद में बैठी हैं। लेकिन यूजर्स इस तस्वीर को कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। खैर प्रियंका के लिए ये कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
एक यूजर ने प्रियंका की इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- बाबा रामदेव कह कह कर थक गए स्वदेशी अपनाओ लेकिन तुम तो विदेशी दूल्हा उठा लाई, भारत के लड़के क्या मर गए थे। वहीं एक यूजर ने लिखा- हम लोगों में क्या कांटे लगे थे।
4 of 5
priyanka chopra
एक यूजर ने लिखा- तस्वीर में प्रियंका निक की मां लग रही है... तुम लोगों का फेक प्यार... बताओ तलाक कब होगा। एक ने लिखा- इंडियन लड़के मर गए थे क्या कि गोरे से शादी कर ली। एक ने लिखा- निक तुम्हारे सामने बच्चा लग रहा है।
एक यूजर ने लिखा- मैम आपने सिर्फ बच्चा पैदा करने के लिए शादी की है न क्योंकि आपने ही कहा था। दरअसल प्रियंका चोपड़ा हमेशा फेमिनिज्म पर बोलती आई हैं ऐसे में जब शादी के बाद प्रियंका ने अपना सरनेम चेंज किया था तो उन्हें खूब ट्रोल किया गया। खैर प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी-शुदा जिंदगी का हर लम्हा एंजॉय कर रही हैं और उन्हें अपने आलोचकों के कमेंट्स से कोई असर नहीं पड़ रहा।