टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्म बागी 2 की सफलता के बाद फिल्म बागी 3 का ऐलान कर दिया था। फिल्म के पोस्टर के साथ बागी की रिलीज डेट भी सामने आ गई हैं। बागी और बागी 2 की टीम ने फिल्म को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा है। साथ ही फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बागी 3 के नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
2 of 4
tiger shroff
फिल्म 'बागी 3’ 2020 में 6 मार्च को रिलीज होगी। वहीं फिल्म का निर्देशन अहमद खान करने जा रहे हैं। फिल्म को लेकर यह भी कहा जा रहा है। फिल्म बागी, बागी 2 की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने बागी 3 बनाने का फैसला लिया है। वहीं आपको बता दें कि, पिछली दो फ्रैंचाइजी में से बागी में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
3 of 4
Tiger Shroff
बागी 2’ में टाइगर के साथ दिशा पटानी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार फिल्म में सारा अली खान टाइगर श्रॉफ के अपोजिट दिखाई देंगी। 2016 में रिलीज हुई बागी ने बॉक्स ऑफिस पर 76 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 'बागी 2’ ने 150 करोड़ से ऊपर को बिजनेस कर सभी को चौंका दिया था।
सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सारा के अपोजिट रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। जहां एक तरफ लोग उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं वह फिल्म मेकर्स की भी पहली पसंद बनती जा रही हैं। फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है।