फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट के बाद अब 'एल्कोहल ब्रांड' का विज्ञापन कर ट्रोल हुईं प्रियंका, यूजर बोला- छोरी हाथ से निकल गई

Mon, 05 Aug 2019 02:30 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Priyanka Chopra - फोटो : social media
दुनिया भर में अपने टैलेंट से नाम कमाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वह अपने पति के साथ स्पॉट की जाती हैं तो कभी उन्हें क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। लेकिन बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा एक खास वजह से चर्चा में आई थीं। दरअसल प्रियंका अपने बर्थडे सेलीब्रेशन के दौरान अपने पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ सिगरेट पीती हुई नजर आई थीं। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। हाल में प्रियंका ने फिर कुछ ऐसा कर दिया कि वो यूजर्स के निशाने पर आ गईं।
विज्ञापन

2 of 7
priyanka chopra - फोटो : social media
इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो छाया हुआ है। वीडियो में वो एक एल्कोहल ब्रांड का एड करती हुई नजर आ रही हैं। इसमें प्रियंका की जिंदगी के कई शेड्स नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- 'जिंदगी खुद को बार-बार सुदृढ़ बनाना है। आपको हर अवसर को हाथ में लेना होगा, जोखिम उठाना होगा और अपना रास्ता बनाना होगा। सभी की सफलता उनकी अपनी है, यह वो चीज है जिसे आपने कमाया है। यह आपका गर्व है।'

4 of 7
Comments - फोटो : instagram
प्रियंका का ये वीडियो सामने आते ही वह एक बार फिर यूजर्स ने निशाने पर आ गईं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है दीदी का अस्थमा ठीक हो गया दारू चल रही है।' एक और लिखा- मतलब दीदी का कहना है कि उन्होंने ये पीकर प्राइड हासिल किया है।'
विज्ञापन

5 of 7
Comments - फोटो : instagram
दूसरे यूजर ने लिखा- 'अस्थमा क्या ठीक हुआ छोरी हाथ से निकल गई।' तीसरे ने लिखा- 'दारू बेचने के लिए इतना सूतियापा'
विज्ञापन

6 of 7
priyanka chopra - फोटो : social media
शादी से पहले एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया था कि वह अस्थमा से पीड़ित हैं। प्रियंका कहती हैं, 'मैं 5 साल की उम्र से ही अस्थमा से पीड़ित हूं, मेरी मां ने बहुत मदद की। पहले मुझे लोग कहते थे दवा ज्यादा मत लो इसकी आदत हो जाएगी, फिर कभी खत्म नहीं होगी। फिर मैंने गोली लेनी बंद कर दी इसके मुकाबले इनहेलर ज्यादा अच्छा होता है। मुझे जानने वाले कई लोगों को पता है मुझे अस्थमा है लेकिन मैंने कभी छुपाया नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Priyanka chopra - फोटो : instagram
वीडियो में प्रियंका ने आगे कहा था- 'कई बार ऐसा होता है कि स्टेज पर परफॉर्म करने के बाद भी इनहेलर की जरूरत होती है जब मैं धूल के इर्द-गिर्द होती हूं। उस समय मेरे पास वाले लोगों को पता चल जाता है मुझे अस्थमा है। इसके बावजूद मैंने अपने काम के दौरान इसको मैनेज किया है। इसकी वजह से काम में कभी रुकावट नहीं आई।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें