फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद के प्राइवेट जेट से उड़ान भरते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, देखें लग्जरी लाइफ की तस्वीरें

Sat, 07 Nov 2020 08:06 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सितारे अपनी शाही जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। आलीशान बंगले से लेकर लग्जरी कारें सितारों के लिए आम बात हैं। इनमें से कई सितारे हैं जो खुद के प्राइवेट जेट से सफर करना पसंद करते हैं। तो चलिए इसी कड़ी में उन सितारों के बारे में बताते हैं जिनके पास प्राइवेट जेट है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/pcfanclub
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वालीं प्रियंका चोपड़ा के पास प्राइवेट जेट है। तस्वीर में वह अपने दोस्तों के साथ पोज दे रही हैं। प्रियंका अक्सर अमेरिका और भारत के बीच दौरा करती रहती हैं। ऐसे में उनके पास समय की भी कमी रहती है तो प्राइवेट जेट होने से वह कम समय में ही कहीं आ जा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akkikumar
साल में चार से पांच फिल्में करने वाले अक्षय कुमार समय के इस कदर पाबंद हैं कि परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी वक्त निकाल लेते हैं। अक्षय परिवार के साथ प्राइवेट जेट से ही छुट्टियां बिताने जाते हैं। साथ ही वह अपनी फिल्मों के प्रमोशन के दौरान भी इसी से आते जाते हैं।

4 of 6
अजय देवगन, काजोल - फोटो : twitter@Pratik_ADFan
अजय देवगन बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जिन्हें लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है। उनके गाड़ियों के कलेक्शन में मसेराती क्वाट्रोपोर्ट, बीएमडब्ल्यू जेड4 और ऑडी ए5 स्पोर्टबैक सहित अन्य हैं। अजय के पास खुद का प्राइवेट जेट है। रिपोर्ट के मुताबिक उनका एयरक्राप्ट सिक्स सीटर हॉकर 800 है।
विज्ञापन

5 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram/biggbfan
यह तस्वीर अमिताभ बच्चन के प्राइवेट जेट की है। उन्होंने खुद भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। बच्चन परिवार जब विदेश में छुट्टियां मनाने जाता है तो खुद के प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान - फोटो : instagram/shahrukh_khan
साल 2016 में शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में मजाक में कहा था कि 'मैं एक प्लेन खरीदना चाहता हूं लेकिन मेरे पास पैसा नहीं है।' किंग खान के पास भी खुद का एक प्राइवेट जेट है जो कि उनके किंग साइज लाइफ को बयां करता है। हाल ही में वह दुबई से जन्मदिन मना कर लौटे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें