फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते-बिल्ली पर जान देते हैं ये 7 बॉलीवुड स्टार्स, एक ने तो घर पर खर्चे 2 लाख

Fri, 12 Apr 2019 06:24 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Priyanka, Salman and Alia - फोटो : instagram
बॉलीवुड में कई सारे स्टार्स ऐसे हैं जो पेट लवर हैं। इन सितारों ने अपने घर पर जानवर पाल रखे हैं और उनका बच्चे की तरह ध्यान रखते हैं। यहां तक कि उनके घर से लेकर जैकेट पर लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। इस लिस्ट में दबंग खान से लेकर आलिया भट्ट और फिल्म इंडस्ट्री की देसी गर्ल का नाम शामिल है। अक्सर यह स्टार्स जान से ज्यादा प्यारे पेट के साथ सेल्फी भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं जो पेट लवर हैं।
विज्ञापन

2 of 8
priyanka chopra - फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा 
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका के पेट का नाम डायना है। प्रियंका अक्सर डायना के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल में प्रियंका ने डायना के लिए घर और जैकेट खरीदा था जिसकी कीमत ने सबको चौंका दिया था। प्रियंका ने डायना के लिए ट्रेवल होम बॉक्स खरीदा था जिसकी कीमत 2 लाख रुपए कही जा रही है। ठंड से बचाने के लिए देसी गर्ल डायना के लिए मॉनक्लिर हुडी जैकेट भी लेकर आई थीं। इंडिया टुडे के मुताबिक प्रियंका के डॉगी के जैकेट की कीमत 36 हजार रुपए है।
 
विज्ञापन

3 of 8
Madhuri Dixit with pet - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित का भी जानवरों से खास लगाव है। कुछ दिन पहले माधुरी ने एक डॉग को गोद लिया है। इस बात की जानकारी खुद माधुरी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करके दी थी। इस डॉग को माधुरी दीक्षित और राम नेने ने 'पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट्स ऑफ इंडिया' (पेटा) से गोद लिया है। दिलचस्प बात यह है कि माधुरी ने इस खास मेहमान को अपने घर बेटे अरिन के बर्थडे पर घर लेकर आई थीं। तस्वीरों में राम नेने इस डॉग को गोद में पकड़े हुए दिखाई दिए। वहीं माधुरी भी नए मेहमान के साथ समय बिताते हुए देखी गईं।
 

4 of 8
Jacqueline Fernandez - फोटो : Instagram
जैकलीन फर्नांडीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के पास दो बिल्लियां हैं। एक का नाम है म्यूम्यू। वहीं दूसरे का नाम मास्टर योडा है। वहीं, उनके श्रीलंका वाले घर पर कुत्ते, बिल्लियां, खरगोश और मछलियां भी हैं। जैकलीन अक्सर अपनी बिल्ली के साथ अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। उनमें से अधिकतर तस्वीरों में उनकी बिल्लियां मजेदार ढंग से पोज देती हैं।जैकलीन का कहना है कि पालतू जानवर हमें जिम्मेदारियों का एहसास दिलाते हैं और दया भाव बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि घर लौटकर जब भी वह इन्हें देखती हैं, तनाव दूर हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 8
Alia Bhatt with cat - फोटो : instagram
आलिया भट्ट
एक्सप्रेशन देने के मामले में आलिया भट्ट की बिल्ली का भी जवाब नहीं। आलिया भट्ट के पास कई बिल्लियां है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर बिल्लियों के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने अपनी पालतू बिल्ली का नाम एडवर्ड भट्ट रखा है जबकि एक और बिल्ली का नाम पिका रखा है। 
विज्ञापन

6 of 8
randeep hooda - फोटो : instagram
रणदीप हुड्डा
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा को घोड़ों से बहुत लगाव है। वह अक्सर हॉर्स राइडिंग करते हुए तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं। जानकारी के मुताबिक रणबीर का गुरुग्राम में एक फॉर्म हाउस है। इस फॉर्म हाउस में करीब 40 से ज्यादा घोड़े हैं। इसके साथ ही पोलो क्लब भी है। 
विज्ञापन

7 of 8
salman khan dog - फोटो : social media
सलमान खान
सलमान खान डॉग को जानवर नहीं, बल्कि घर के सदस्य की तरह ही मानते हैं। सलमान खान आए दिन इनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिसे देखकर उनका अपने डॉग के प्रति लगाव साफ दिखता है। सलमान खान के पास एक और डॉग 'माई लव' था जिसकी कुछ समय पहले ही मौत हो गई। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। अपना दुख व्यक्त करते हुए सलमान खान ने लिखा था कि मेरा सबसे खूबसूरत कुत्ता ‘माय लव’ आज चला गया.. ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे। 
विज्ञापन

8 of 8
john abraham with dog - फोटो : instagram
जॉन अब्राहम 
जॉन अब्राहम को भी डॉग से खास लगाव है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने डॉग के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर जॉन की अपने डॉग के साथ कई सारी क्यूट सी सेल्फी हैं। इन तस्वीरों में जॉन का डॉग के प्रति लगाव नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें