फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार इस इंटरनेशनल शो में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा, हॉलीवुड फिल्म का करेंगी प्रमोशन

Thu, 17 Jan 2019 10:01 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
साल 2016 में प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार किसी इंटरनेशनल टॉक शो में दस्तक दी थी। दरअसल, साल 2016 के एमी अवॉर्ड्स के बाद वह 'द एलन डीजेनेरेस शो'  में पहली बार नजर आई थीं। लेकिन दो साल बाद खबर है कि प्रियंका एक बार फिर किसी विदेशी टॉक शो में नजर आने वाली हैं। इस दौरान वह अपनी तीसरी हॉलीवुड फिल्म का प्रमोशन करती दिखेंगी। गौरतलब है कि अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा लाल रंग के गाउन में टॉम हिडल्सटन संग दिखीं थीं।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra
सूत्रों के मुताबिक, विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा 30 जनवरी को इस टॉक शो के लिए शूट करेंगी। बता दें कि अमेरिकन ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका का यह पहला इंटरनेशनल टॉक शो होगा जिसमें वह नजर आएंगी। इस दौरान वह अपनी तीसरी हॉलीवुड फिल्म 'इज नॉट इट रोमांटिक' का प्रमोशन भी करती दिखेंगी। खबर है कि जब प्रियंका और निक का रोका हुआ था तो निक, जिम्मी फलोन के 'द टुनाइट शो' में नजर आए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra
बात करें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म  'इज नॉट इट रोमांटिक' की तो फिल्म में उनके साथ सुपरहिट अभिनेता रेबल विल्सन, लियाम हेम्सवर्थ और एडम डेविन नजर आएंगे। बता दें कि कुछ ही हफ्ते पहले ही फिल्म का ट्रेलर लांच किया गया था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में प्रियंका का किरदार एक योगा एंबेसडर इसाबेला का होगा। फिल्म 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।

4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कैरेबियन से अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें वह पति निक जोनस संग छत पर बड़े ही रोमांटिक अंदाज में खड़ी हुई थीं। इससे पहले दोनों की एक हनीमून तस्वीर भी सामने आई थी। जिसमें निक जोनस प्रियंका को किस करते नजर आ रहे थे। नीचे दी गई वीडियो में देखिए दो साल पहले द एलन डीजेनेरेस शो' प्रियंका चोपड़ा ने क्या-क्या कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निक से जुड़ा है पीसी के कलीरों का राज - फोटो : self
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में भी नजर आएंगी। फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है। शादी से कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने फिल्म की शूटिंग दिल्ली में की थी। इसके बाद बीते वर्ष 2018 दिसंबर की 1 और 2 तारीख को प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग सात फेरे ले लिए थे। राजस्थान की जोधपुर सिटी के उम्मैद भवन में ये शादी बहुत ही आलीशान तरीके से हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें