फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारी और बोल्ड दोनों अवतार में फैंस को दीवाना बना देती हैं ये हसीनाएं, तस्वीर देख आप भी कर लेंगे यकीन

Mon, 15 Feb 2021 12:04 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका, कियारा, दीपिका - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में बहुत सी अदाकारा हैं जो ना सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इनमें से कई अभिनेत्रियां अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं तो कई हीरोइनों को फैंस पारंपरिक अवतार में ही देखना पसंद करते हैं। हालांकि बॉलीवुड में कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो दोनों ही अवतार में फैंस को दीवाना बनाने का हुनर रखती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में जो हर लुक में बना देती हैं फैंस को दीवाना।
 
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण

दीपिका बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका दमदार अभिनय ही नहीं बल्कि उनकी हाईट और खूबसूरत चेहरा भी फैंस को काफी आकर्षित करता है। दीपिका की खास बात ये भी है कि वो बोल्ड और संस्कारी दोनों ही अवतार में फैंस का दिल जीत लेती है। जहां रेस 2, कॉकटेल जैसी फिल्मों में दीपिका बोल्ड अवतार में नजर आईं थी तो वहीं बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में दीपिका के सादगी भरे अंदाज ने फैंस का दिल छू लिया था।
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
करीना कपूर खान

बी-टाउन की सबसे खूबसूरत और मशहूर अदाकाराओं में से एक करीना भी दोनों तरह के रोल निभाने के लिए जानी जाती हैं। पर्दे पर करीना ने जितना अपनी सादगी से फैंस का दिल जीता है उतने ही बोल्ड अवतार में भी वो फैंस को दीवाना बना चुकी है। गुड न्यूज, 3 इडियट्स, जब वी मेट जैसी फिल्म में करीना का चुलबुला अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था तो वहीं चमेली और हीरोइन जैसी फिल्मों में बोल्ड अवतार निभाकर करीना ने फैंस का दिल लूट लिया था।

4 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : Instagram
आलिया भट्ट

बड़े पर्दे पर अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाली आलिया भट्ट भी हर लुक में फैंस का दिल जीत लेती हैं। आलिया सादगी भरे रूप में फैंस को जितनी अच्छी लगती हैं उतना ही उनका बोल्ड लुक भी फैंस को दीवाना बना देता है। राजी, हाईवे और डियर जिंदगी में आलिया सादगी भरे अंदाज में नजर आईं थीं वहीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर, 2 स्टेट्स जैसी फिल्मों में आलिया का बोल्ड अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था।
विज्ञापन

5 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
कियारा आडवाणी

पर्दे पर अपनी खूबसूरती और अभिनय का दम दिखाने वाली कियारा आडवाणी भी बोल्ड और सादगी दोनों अंदाज में फैंस को दीवाना बना देती है। जहां एक तरफ फिल्म कबीर सिंह में कियारा ने प्रीति सिक्का का किरदार निभाया था जो एक बेहद सीधी साधी लड़की रहती है तो वहीं गिल्ट और मशीन फिल्म में कियारा का बोल्ड अंदाज भी देखने को मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवड की देसी गर्ल अब हॉलीवुड की बड़ी अभिनत्री बन चुकी हैं। पर्दे पर प्रियंका ने सादगी भरे रोल्स के साथ साथ बेहद बोल्ड किरदार भी निभाए हैं। प्रियंका देसी रोल में हो या फिर मॉडर्न रोल में फैंस को उनका हर अंदाज पसंद आता है। हीरो, कृष और बर्फी जैसी फिल्मों में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आई थीं, लेकिन फैशन और एतराज जैसी फिल्मों में अपने बोल्ड अंदाज से उन्होंने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें