फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा केे रिकॉर्ड और जगजीत सिंह के जन्मदिन सहित मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Fri, 08 Feb 2019 08:33 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका के नाम एक और रिकॉर्ड
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी खासा नाम कमा चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। दरअसल, प्रियंका का मोम का पुतला मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम न्यूयॉर्क में लगाया गया है। इसके अलावा लंदन, सिडनी, बैंकाक और सिंगापुर में भी उनका पुतला लगाया जाएगा। इस तरह दुनिया भर में उनके 6 वैक्स स्टैच्यू हो जाएंगे। प्रियंका के अलावा मशहूर सिंगर विटनी हाउसट्न का स्टैच्यू 6 जगहों पर है।
विज्ञापन

2 of 5
gully boy - फोटो : twitter
'गली ब्वॉय' के तीनों शोज हाउसफुल
रणवीर सिंह की गली ब्वॉय इस वैलेंटाइन को रिलीज होने वाली है। उससे पहले फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। गली ब्वॉय को जर्मनी के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल बर्लिन फिल्म फेस्टिवल 2019 के लिए चुना गया था। फिल्म के तीन शोज रखे गए और तीनों ही शोज हाउसफुल हो चुके हैं। बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन जोया अख्तर ने किया है। रणवीर सिंह के साथ इसमें आलिया भट्ट दिखाई देंगी।
विज्ञापन

3 of 5
Jagjit Singh - फोटो : file photo
जगजीत सिंह का जन्मदिन आज
मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह का जन्म 8 फरवरी, 1941 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था। उन्होंने अपनी गायकी से सारी दुनिया में पहचान बनाई। गीतकार और डायरेक्टर गुलजार के सीरियल मिर्जा गालिब से जगजीत सिंह का बहुत नाम हुआ। गजल सम्राट जगजीत सिंह आज हमारे बीच होते तो अपना 78वां बर्थडे मना रहे होते।

पढ़ें: जगजीत सिंह की गजल सुनने के लिए पायलट ने की थी 30 मिनट बाद प्लेन की लैंडिंग, दिलचस्प है किस्सा 

4 of 5
A R Rahman - फोटो : twitter
ट्रोल करने पर रहमान का करारा जवाब
ऑस्कर अवॉर्ड विजेता संगीतकार एआर रहमान ने अपनी बेटी के नकाब पहनने के मामले में ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया है। रहमान ने कहा कि उनकी बेटी को यह अधिकार है कि उसे क्या पहनना है। 51 वर्षीय संगीतकार ने अपने परिवार की एक तस्वीर शेयर की। इसमें उनकी पत्नी और दूसरी बेटी रहीमा बिना किसी पर्दे के हैं जबकि खतीजा ने अपना चेहरा ढक रखा है। उन्होंने इसके साथ #Freedomtochoose कैप्शन दिया। 

पढ़ें: बुर्का पहनने के बाद ट्रोल हुई एआर रहमान की बेटी, ट्रोलर्स को रहमान ने दिया करारा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karan johar - फोटो : instagram
करण जौहर के बच्चों की जन्मदिन पार्टी
करण जौहर के दोनों बच्चों यश और रुही का जन्मदिन 7 फरवरी को सेलिब्रेट किया गया। इस खास मौके पर यश और रुही को ढेर सारी बधाईयां मिलीं। करण जौहर ने इस मौके पर पार्टी का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने करण जौहर के साथ बच्चों की तस्वीर भी शेयर की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें