उर्वशी रौतेला
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी कोविड के मुश्किल समय में आगे आई हैं और लोगों की मदद कर रही हैं। उन्होंने उर्वशी रौतेला फाउंडेशन शुरू किया था, और इस फाउंडेशन से कई लोगो को मदद मिल चुकी है। कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन और बेड की कमी पड़ने की वजह से कई सारे कोरोना मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और ऐसे में उर्वशी रौतेला ने लोगों की मदद करने के लिए अपने फाउंडेशन से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स दान में दिए हैं।