प्रियंका ने निक का किया स्वागत
दीपिका और रणवीर की शादी के बाद अब सभी को प्रियंका चोपड़ा की शादी का इंतजार है। खबरों की मानें तो निक जोनस के साथ प्रियंका 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध सकती हैं। प्रियंका इस वक्त जहां शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग में बिजी हैं, वहीं निक शॉपिंग करके वापस भारत लौट आए हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'घर पर तुम्हारा स्वागत है बेबी'।
पढ़ें:
प्रियंका चोपड़ा को अपना बनाने भारत पहुंचे निक, पीएम मोदी को शादी का भेज सकते हैं न्यौता