दबंग सलमान खान से सीधा पंगा लेने के बाद उनसे सुलह की प्रियंका चोपड़ा की तमाम कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं। प्रियंका अब पूरी तरह मुंबई में ही बने रहना चाहती हैं और हिंदी सिनेमा के तमाम बड़े सितारों और निर्माताओं से वह इस चक्कर में मिलती भी रही हैं। सलमान ने अब तक कभी प्रियंका के उनकी फिल्म 'भारत' छोड़ने को पब्लिक में मुद्दा नहीं बनने दिया। लेकिन हिंदी सिनेमा में अंदरखाने सबको पता है कि सलमान को नाराज करके उनके गुस्से से बच पाना आसान नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Priyanka and Salim KhanPriyanka and salman khan
दबंग खान की कमिटमेंट है कि अब वह कभी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे। प्रियंका इस गुस्से से बचने के लिए सलमान की बहन अर्पिता से मिलती रही हैं। उन्हें अपने रोका पर भी बुला चुकी हैं। लेकिन सलमान ने तमाम कोशिशों के बाद भी प्रियंका की अपने घर में एंट्री बैन कर रखी है। और ये दबंग खान का डर ही है कि कोई बड़ा फिल्म निर्माता प्रियंका चोपड़ा को लेकर फिल्म एनाउंस करने से बच रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
hrithik roshan and priyanka
ऐसे में प्रियंका के लिए मसीहा बनकर आए हैं ऋतिक रोशन। ऋतिक हालांकि सलमान के बड़े फैन रहे हैं और फिल्म करण-अर्जुन की शूटिंग के दौरान जब ऋतिक अपने पापा राकेश रोशन को असिस्ट किया करते थे तबसे दोनों की बॉन्डिंग अच्छी रही है। लेकिन ऋतिक का मौजूदा वक्त ज्यादा अच्छा नहीं चल रहा है। उनकी पिछली फिल्म 'मोहनजोदाड़ा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। 'सुपर 30' जिन आनंद कुमार पर बन रही है, उनकी धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं और करण-अर्जुन की रीमेक भी फिलहाल शुरू होती नजर नहीं आती।
4 of 5
hrithik roshan and priyanka
बॉलीवुड में वापसी पर प्रियंका ने जब ऋतिक से मदद मांगी तो उन्होंने इस मामले में अपने पिता राकेश रोशन को भी शामिल कर लिया। सूत्रों की मानें तो राकेश रोशन ने 'कृष' सीरीज की चौथी फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा के नाम पर मोहर लगा दी है। इस सीक्वेल में ऋतिक रोशन के साथ एक नई हीरोइन भी होगी लेकिन प्रियंका चोपड़ा पिछली फिल्म के अपने किरदार को भी इस फिल्म में आगे बढ़ाते दिखाई देंगी।
सलमान खान के गुस्से से परेशान चल रही प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए ये वाकई बड़ी खबर है। और प्रियंका ने भी 'भारत' छोड़ने और अपनी हॉलीवुड फिल्म बंद होने के बाद ये नई फिल्म मिलने से राहत की सांस ली है।