बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 70 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और अभी भी वो दर्शकों के पसंदीदा बने हुए हैं। उनके उम्र के बहुत से सितारे जहां फिल्मी दुनिया से दूर हो चुके हैं तो वहीं बिग बी आज भी एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं। 70 वर्ष की उम्र पार कर लेने के बाद भी उनका जज्बा कम नहीं हुआ है और वो शानदार रोल्स निभा रहे हैं। वहीं, दर्शक भी उनकी फिल्में खूब पसंद करते हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट फैंस संग साझा करते हैं।
लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसकी वजह से वह बुरी तरह ट्रोल हो गए है।
दरअसल, बिग बी ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट किया। तस्वीर में उन्होंने दो महान शायरों के नाम से फेक शायरी पोस्ट कर दी। तस्वीर साझा करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'शायरी बनाम शायरी।' तस्वीर में दावा किया गया कि लिखे गए दो शेर मशहूर शायर गालिब और इकबाल के हैं।