बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनका इंडिया आना भी बहुत कम हो पाता है लेकिन खबर है कि वो इस महीने के आखिर में होने वाले जी सिने अवॉर्ड्स में परफॉर्म करने वाली हैं। क्या आपको पता है कि इस शो में परफॉर्म करने के लिए वो करोड़ो रुपये वसूल रही हैं।
पढ़ेंः बिग बी ने मां के साथ शेयर की तस्वीर, इंस्टाग्राम पर लिखे भावुक शब्द
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार अवॉर्ड शो में परफॉर्म करने के लिए प्रियंका ने करोड़ों की डिमांड की है। प्रियंका चोपड़ा ने एक मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 1 करोड़ रुपये की डिमांड की है। ऐसे में 5 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें 5 करोड़ की भारी रकम दी जाएगी।
विज्ञापन
3 of 4
सूत्रों की मानें तो प्रियंका इस अवॉर्ड शो में 5 मिनट का एक डांस परफॉर्म करेंगी। वैसे इन दिनों वो काफी डिमांड में हैं इसलिए शो के ऑर्गनाइजर ने उनकी टीम से कोई मोल-भाव नहीं किया। आपको बता दें कि वो दो साल बाद भारत में परफॉर्म करेंगी।
पढ़ेंः दुनियाभर में दिखा इस मशहूर एक्ट्रेस का यौन शोषण, 15 साल बाद सामने आया दर्दनाक सच
सूत्रों के अनुसार इस अवॉर्ड शो में प्रियंका अपने सुपरहिट गानों पर डांस करेंगी। इससे पहले आईफा अवॉर्ड में भी प्रियंका के परफॉर्म करने की खबरें थी। हालांकि बाद में प्रियंका की प्राइस डिमांड पर बात नहीं बन पाई तो उनका परफॉर्मेंस नहीं हुआ।