हसन मिन्हाज
- फोटो : सोशल मीडिया
हसन मिन्हाज भी कर चुके हैं रिएक्ट
इस पूरे मामले पर हासन ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जो उन्होंने मलाला को टैग किया है। इस वीडियो में हासन ने कहा, '4 अक्तूबर को मैंने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का मजाक उड़ाया। मैंने कहा कि वह मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करती है और मैं उसे फॉलो नहीं करता। फिर 5 अक्तूबर को उन्होंने इस पर रिएक्ट किया। वह एक इंस्टाग्राम स्टोरी डालती है, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स से सवाल किया। उन्होंने मुझे इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। आई एम सॉरी मलाला। वापस से मुझे फॉलो कर लो। हालांकि, मुझे नहीं पता कि मैं आपका फॉलो करूंगा या नहीं।