प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूत्रों के मुताबिक, 'सिटाडेल' के पहले शूट में कम से कम 160 मिलियन डॉलर की लागत आई थी लेकिन अब एक बार फिर से शूट करने पर इस सीरीज के बजट में 75 मिलियन डॉलर जोड़े गए हैं, जिस वजह से इसका बजट 200 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई थी लेकिन रूसो ब्रदर्स ने अपने बाकी प्रोजेक्ट की वजह से अमेजन की इस सीरीज में देरी से एंट्री की। इसी बीच प्राइम वीडियो की टीम, सीरीज में जोश अपेलबाउम और आंद्रे नेमेको के एक प्लॉट से नाखुश दिखे, जिसके बाद ही यह सारा विवाद शुरू हुआ। फिर रूसो और अपेलबाउम के बीच रचनात्मक अंतर शुरू होने लगे, जिसकी वजह से सीरीज की क्रिएटिव टीम से कई लोग बाहर हो गए।