फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका-निक की शादी में बेहद खास थे कलीरे, एक महीने बाद सामने आ गई सच्चाई

Tue, 08 Jan 2019 08:16 PM IST
प्रियंका भल्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रॉयल वेडिंग को एक महीने से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। दोनों की शादी की कई तस्वीरों भी सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल हो रही है। बीते दिन भी प्रियंका चोपड़ा की शादी की अनदेखी तस्वीरें सामने आई थीं। क्या आपको पता है कि देसी गर्ल प्रियंका ने अपनी शादी में जो कलीरे पहने थे वो भी बेहद खास थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra
जी हां, आपको बता दें कि प्रियंका ने जो कलीरें पहने थे उसका कनेक्शन उनके दूल्हे निक जोनस से जुड़ा हुआ है। दरअसल, पीसी ने अपनी शादी में गोल्ड पर्सनलाइज्ड कलीरें पहने थे, वहीं उनमें से एक कलीरे का डिजाइन फिल्म 'ब्यूटी ऐंड द बीस्ट' में मिस्टर चिप पॉट्स के किरदार का था। दरअसल, फिल्म में निक जोनस ने इस किरदार को अपनी आवाज दी थी। वहीं निक से जुड़ी इस याद को और खास बनाने के लिए प्रियंका ने इस किरदार को भी अपने कलीरे में खास जगह दी थी। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra
वहीं पीसी के कलीरों में हिंदू धर्म के साथ-साथ क्रिश्चियन धर्म से जुड़े धार्मिक महत्व के चिन्हों को भी शामिल किया गया हैं।  देसी गर्ल के कलीरों में दोनों धर्मों के चिन्हों की नक्काशी की गई थी। ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि हिंदू रिवाज से हुई शादी में भी निक के कल्चर को काफी महत्ता दी गई थी। 

4 of 5
priyanka chopra
वहीं आपको बता दें कि देसी गर्ल के कलीरों को मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया था। आपको बता दें कि, प्रियंका और निक की शादी की ड्रेस भी खास थी। जहां प्रियंका की वेडिंग ड्रेस पर निक जोनस और ऐक्ट्रेस के पेरेन्ट्स का नाम लिखा था, वहीं निक ने भी अपने सूट पर पर 'माई जान' लिखवाया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
बता दें कि देसी गर्ल इन दिनों निक और अपने ससुराल वालों के साथ हॉलिडे इंजॉय कर रही हैं। वहीं पीसी की फिल्मों की बात की जाए तो प्रियंका फिल्म 'द स्काई इज पिंक’ से फिर से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें