फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस सहित प्रियंका और निक के लिए भी खुशखबरी, पति के साथ बेबी बंप में दिखाई दीं सोफी

Fri, 15 May 2020 01:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पति के साथ बेबी बंप में दिखाई दीं ये करीबी - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के खानदान में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बधाई दी जा रही है लेकिन यहां बात प्रियंका की नहीं बल्कि उनकी जेठानी सोफी टर्नर की हो रही है। दरअसल प्रियंका की जेठानी और जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर (Sophie Turner) मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोफी टर्नर - फोटो : instagram
हाल ही में सोफी को अपने पति जो जोनस के साथ टहलते हुए देखा गया। तस्वीर में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रही है। कोरोनावायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए दोनों ने मास्क पहना हुआ था। सोफी काले रंग की स्वेटशर्ट और काले लेगिंग में दिखाई दीं वहीं जो डेनिम और लाल-टी पहने हुए दिखाई दिए।

 
विज्ञापन

3 of 5
सोफी टर्नर पति जो के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
इसी साल फरवरी में सोफी ने प्रेग्नेंट होने की जानकारी अपने परिवार और फैंस को दी थी। जिसके बाद से ही फैंस को उनकी तस्वीर का इंतजार था। सोफी अभी 24 साल की हैं। सामने आई तस्वीरों में वो अपने पति व पॉप सिंगर जो जोनस का हाथ थामे वॉक करती नजर आईं।

पढ़ें- सितारों ने बताई 90 के दशक की पसंदीदा फिल्में, अक्षय कुमार की फेवरेट है 'संघर्ष'

4 of 5
सोफी टर्नर पति जो के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
सोफी आजकल अपने आउटफिट्स का खास तौर पर ख्याल रख रही हैं। आपको बता दें कि सोफी पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं। इस कपल ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। दोनों ने पिछले साल जून में परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोफी टर्नर पति जो के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि साल 2016 में सोफी और जो ने एक दूसरे के डेट करना शुरू किया था। सोफी और प्रियंका के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी है और दोनों सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें भी शेयर करती हैं। सोफी टर्नर और जो जोनस अपने पहले बच्चे को लेकर बेहद खुश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें