फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब दिवाली की रात अमिताभ बच्चन के साथ हुआ था हादसा, हाथ में ही फट गया था पटाखा

Fri, 15 May 2020 01:24 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कई बार अपनी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी चीजें बताते रहते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर कई बार पुरानी यादों को वो याद कर भावुक भी हो जाते हैं। फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में अब प्रशंसकों के साथ उन्होंने अपने बचपन के दिनों की बातें साझा की हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बचपन में दिवाली के मौके पर अमिताभ बच्चन के हाथ में ही पटाखा फट गया था जिसकी वजह से उनका हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया था। उनके हाथ के ऊपर के कुछ हिस्से की चमड़ी भी निकल गई थी और इसे ठीक होने में लंबा समय लगा था। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर पर अमिताभ ने अपने हाथ की एक तस्वीर साझा की है। हाथ की परछाई फर्श पर पड़ रही है। अमिताभ ने पोस्ट में लिखा, 'अंगुलियां... इंसान के शरीर की सबसे जटिल चीजें होती है। इसे दोबारा ठीक होने में लंबा वक्त लगता है। लगातार चलाते रहना पड़ता है, वरना ये अचल हो जाती हैं। मुझे याद है कि मैंने दिवाली पर अपना हाथ जला लिया था। मुझे दो महीने लगे थे अंगूठे को हिलाकर तर्जनी अंगुली तक लाने में। और अब ये कैसा क्रिएटिव है।'

4 of 5
गुलाबो सिताबो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' अब ओटीटी प्लेफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। पहले यह अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्ममेकर्स ने ये फैसला लिया। इसमें अमिताभ के साथ आयुष्मान खुराना भी हैं। इसे शूजीत सरकार ने निर्देशित किया है। 12 जून को फिल्म का प्रीमियर अमेजॉन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा अमिताभ बच्चन के पास नागराज मंजुले की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'झुंड', धर्मा प्रोडक्शन की 'ब्रह्मास्त्र' और रूमी जाफरी की फिल्म 'चेहरे' है। फिलहाल अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के अगले सीजन के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। हाल फिलहाल में प्रोमो के साथ ही साथ कुछ सवाल भी सामने आ चुक हैं।

सितारों ने बताई 90 के दशक की पसंदीदा फिल्में, अक्षय कुमार की फेवरेट है 'संघर्ष'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें