कोरोना वायरस का कहर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिसके चलते लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है। 3 मई को खत्म होने वाला लॉकडाउन अब 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिटनेस को लकेर कितने सजग हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन लॉकडाउन के इस समय में इन सेलेब्स ने अब नया तरीका खोज लिया है वर्कआउट करने का, इन्हीं सेलेब्स में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ गया है।